जो रूट ने एक बार फिर से अपनी टीम इंग्लैंड के लिए एक जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत भी दिला दी। एक वक्त लग रहा था कि रूट इस मैच में अपना शतक भी पूरा कर लेंगे, लेकिन वे केवल एक रन से चूक गए। वे आउट नहीं हुए, लेकिन इसके बाद भी नाबाद रहते हुए एक रन से पीछे रह गए। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 99 रन पर नाबाद लौटा हो।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी एक बार फिर नहीं बना सकी रन
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बैटिंग काफी खराब रही। टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 44 ओवर में ही आउट हो गई। इस दौरान टीम ने 233 ही रन बनाए थे। इसके बाद जब इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हुई तो जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली ही बॉल पर बेन डकेट को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। दूसरे ओपनर जैकब बैथल भी केवल 4 रन बनाकर प्रसिद्ध का शिकार बने। हैरी ब्रूक ने 16 और सैम करन ने 26 रन की छोटी छोटी पारियां खेलीं। हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जो रूट एक तरह खूंटा गाड़े हुए खड़े रहे और रन बनाने में मशगूल रहे।
जो रूट के पास शतक बनाने का था भरपूर मौका
जब 43 ओवर का खेल खत्म हुआ, तब तक जो रूट 98 रन बनाकर नाबाद थे और इंग्लैंड को 12 रनों की जरूरत थी, वो आराम से अपना शतक पूरा कर सकते थे। लेकिन 45वें ओवर की पहली बॉल पर गस एटकिंसन ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी और जो रूट 99 पर ही रह गए। इससे पहले 44वें ओवर में भी जहां एक ओर जो रूट एक ही रन बना सके, वहीं एटकिंसन ने ज्यादा रन बनाए।
इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज पहली बार 99 रन पर वनडे में लौटा है नाबाद
वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 99 रन पर नाबाद रहा हो। अगर दुनियाभर के बल्लेबाजों की बात की जाए तो वे 99 पर नॉट आउट लौटने वाले 17वें बल्लेबाज बन गए हैं। जो रूट इससे पहले दो बार 90 रन और एक बार 91 रन पर नाबाद लौटे हैं। यानी कुल मिलाकर वे चार बार 90 से लेकर 99 रन के बीच में मैदान से बाहर आए हैं, जबकि वे नाबाद थे।
यह भी पढ़ें
रोहित शर्मा पर कोई नहीं बना रहा प्रेशर, संन्यास की अटकलों के बीच बैटिंग कोच का आया बड़ा बयान
रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को पछाड़ा, 12 हजार वनडे रन के करीब पहुंचे हिटमैन
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













