Sonam Wangchuk Protest Jantar Mantar Attack | ACTPnews

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर हैं। - Dainik Bhaskar


नई दिल्ली42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) फाउंडर अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर हमला करने की कोशिश की। उनके मुताबिक, वांगचुक की ओर पत्थर फेंका गया, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई।

दिपके ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा- कुछ दिन पहले ही मैंने चेतावनी दी थी कि प्रदर्शन को रोकने के लिए लोगों को भेजा जाएगा। मुझे पुलिस के अंदरूनी सूत्र से इसकी जानकारी मिली थी। दिपके ने कहा- अगर वांगचुक को कुछ हुआ तो जिम्मेदारी सरकार की होगी।

पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर वांगचुक का अनशन 21वें दिन में पहुंच गया है। उनके समर्थन में एक्टर ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मुझे भी छात्रों के मानसिक तनाव का एहसास तब हुआ, जब मैंने अपनी एक फिल्म में टीचर का किरदार निभाया था।

ऋतिक रोशन ने अनशन पर बैठे वांगचुक का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

ऋतिक रोशन ने अनशन पर बैठे वांगचुक का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

भूख हड़ताल से वांगचुक का वजन 9.5 किलो घटा

डॉक्टरों के मुताबिक, लगातार भूख हड़ताल की वजह से वांगचुक का वजन अब तक करीब 9.5 किलो घट चुका है। शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान उनका वजन 350 ग्राम और कम होकर 56.55 किलो रह गया था।

वांगचुक के साथ आईसा की नेहा, आमीन और मनीष भी पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। नेहा को गंभीर हाइपोग्लाइसीमिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई है, जबकि आमीन और मनीष की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है।

वांगचुक बोले- 20 जुलाई तक हर हाल में जिंदा रहूंगा

कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 20 जुलाई को संसद मार्च का आह्वान किया है। वांगचुक ने शुक्रवार को एक वीडियो मैसेज में कहा- 20 जुलाई को हर हाल में संसद मार्च होगा और मैं जिंदा रहूंगा। लोग नहीं आए तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा।

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हैं। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

पक्ष-विपक्ष की अपील, वांगचुक भूख हड़ताल खत्म करें

  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- हम सभी सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंतित हैं। सत्ता में बैठी सरकार बहुत असंवेदनशील है और लोकतांत्रिक विरोध की भाषा नहीं समझती।
  • सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा- मैं खुद एक मां हूं, अखिलेश जी पिता हैं। हम बच्चों का दर्द बखूबी समझते हैं। मैं आप छात्रों का दर्द समझ सकती हूं। हम समझते हैं कि बच्चों की क्या उम्मीदें हैं, उनके क्या ख्वाब हैं।
  • आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल बोले- धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाए। लेकिन पीएम मोदी ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं सोनम वांगचुक शिक्षा में कोई क्रांति न ला दें।
  • जेडीयू नेता भगवान सिंह ने कहा – जेडीयू के नेता और बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मामला हल हो या ना हो, जब वह अनशन पर हैं तो सरकार को उनकी बात सुन लेनी चाहिए। सरकार के किसी प्रतिनिधिमंडल को जाकर उनसे मिलना चाहिए।
  • LJP प्रवक्ता विनीत सिंह ने कहा- उनकी जो भी मांगें हैं, उस पर सरकार विचार जरूर कर रही होगी। समय आने पर उस पर बात होगी, लेकिन मैं सोनम वांगचुक से निवेदन करना चाहूंगा कि वह अनशन को त्याग दें।

लद्दाख को राज्य बनाने की मांग, वांगचुक 170 दिन जेल में रहे

वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए।

सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया।

——————————-

वांगचुक से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

आमिर खान बोले- 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी, फिल्म के दौरान उन्हें जानता नहीं था

सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच आमिर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आमिर ने कहा है कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे उम्मीद करते हैं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। लेकिन साथ ही आमिर ने कहा है कि फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी है। फिल्म बनाते हुए वो उन्हें जानते तक नहीं थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *