कुणाल खेमू ने लगाई कुशाल टंडन की क्लास, रो पड़े एक्टर, निखिल चिनापा को धक्का देना पड़ा भारी | ACTPnews

कुणाल खेमू ने लगाई कुशाल टंडन की क्लास, रो पड़े एक्टर, निखिल चिनापा को धक्का देना पड़ा भारी


‘द अलायंस’ का लेटेस्ट एपिसोड तब इमोशनल उतार-चढ़ाव वाला बन गया, जब कुशल टंडन और निखिल चिनापा की बहस बेकाबू हो गई। इस बहस के दौरान कुशल जोर से निखिल को धक्का दे देते हैं, जिस पर होस्ट कुणाल खेमू ने बिना देर किए उन्हें हद पार करने के लिए टोका। इस ड्रामे के बाद टीवी एक्टर कुशाल टंडन को रोते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे होस्ट कुणाल के फटाकर लगाने के बाद कुशाल रो पड़ते हैं।

कुणाल खेमू ने कुशाल टंडन को लगाई लताड़

शनिवार को एपिसोड के रिलीज होने से पहले ऑनलाइन एक प्रोमो क्लिप सामने आई है, जिसमें कंटेस्टेंट्स और होस्ट कुणाल खेमू के बीच गहमागहमी देखने को मिली। यह लड़ाई कुशल और वंशज सिंह से जुड़ी एक पिछली बहस के कारण हुई थी। तीखी बहस के दौरान एक्टर कुशल ने दावा किया था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट उन्हें शारीरिक रूप से जवाबी कार्रवाई करने की इजाजत देता है। अगर कोई साथी कंटेस्टेंट उन्हें मारने की धमकी दे। उस समय कुणाल ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई और साफ किया कि शो के अंदर किसी भी कंटेस्टेंट को मारपीट करने की इजाजत नहीं है।

निखिल को धक्का देना कुशाल को पड़ा भारी

कुशाल के निखिल को धक्का देने के बाद कुणाल ने उन्हें उनकी पिछली बात याद दिलाई और पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि वह खेल के नियमों से ऊपर हैं। क्लिप में कुणाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है। 

‘आपके कॉन्ट्रैक्ट में ही लिखा है आप हाथ उठा सकते हैं, बेइज्जती कर सकते हैं। आपके कॉन्ट्रैक्ट… आपका कॉन्ट्रैक्ट कोई अलग आया है? चार्ज आपने किया ना, यह अलाउड नहीं है, एक्सेप्टेबल नहीं है।’

कुणाल खेमू की डांट सुन छलके कुशाल के आंसू

बाद में सीमा सचदेह को कुशल को दिलासा देते हुए देखा गया। उन्होंने कहा, ‘तुम्हें उनकी चालों में नहीं फंसना चाहिए।’ भावनाओं में बहकर कुशल रो पड़े और सिसकते हुए बोले, ‘मैं अपने परिवार का इकलौता बेटा हूं। अगर मुझे कुछ हो गया तो उनका क्या होगा?’

‘अलायंस’ में वंशज सिंह की हुई वापसी

‘अलायंस’ प्राइम वीडियो पर एक हाई-स्टेक्स, स्ट्रैटेजी-बेस्ड रियलिटी शो है, जिसे एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करते हैं। शो से बाहर होने के बाद वंशज सिंह की ‘अलायंस’ में दूसरी बार एंट्री हो चुकी है। वहीं वंशज सिंह और रवि किशन की जगह एक्टर-फिल्ममेकर सोहेल खान, इन्फ्लुएंसर वृद्धि पटवा और आगु स्टेनली चिएडोज़ी गेम में शामिल हुए। हाल ही में कंटेंट क्रिएटर डॉली जावेद को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

ये भी पढे़ं – Alliance से वंशज सिंह हुए बाहर, दोस्त के एविक्शन पर भावुक हुईं नीति टेलर, नम आंखों से दी विदाई

पत्नी गौहर के एक्स से मिलने से पहले घबरा गए थे जैद दरबार, Alliance में बताया कैसी थी कुशाल टंडन संग पहली मुलाकात?

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports