शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीती है केवल एक वनडे सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद हो गया बेड़ा गर्क | ACTPnews

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीती है केवल एक वनडे सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद हो गया बेड़ा गर्क


शुभमन गिल जब से टीम इंडिया के कप्तान बने हैं, तब से लेकर अब तक जीत ​के लिए तरस रही है। ये हाल तब है, जब पिछले ही साल भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर अपनी बादशाहत साबित की थी। गिल की कप्तानी में टीम ने अब तक चार सीरीज खेली हैं, उसमें से केवल एक में जीत मिली है, बाकी तीन सीरीज हारी हैं। जो सीरीज जीती है, वो भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपने घर की थी। अब तक गिल के कप्तानी रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं। अगर यही सिलसिला आगे भी जारी रहा तो मुश्किल बढ़ेगी ही। इस बीच भारतीय टीम वनडे सीरीज तो नहीं खेलेगी, इसी महीने जिम्बाब्वे से टी20 मैचों की सीरीज होगी।

आईसीसी खिताब जीतने के बाद भी रोहित शर्मा को हटाकर गिल को बनाया गया कप्तान

भारतीय टीम ने साल 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद भी अचानक रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया और शुभमन गिल को कमान सौंप दी गई। गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई, जहां तीन मैचों की सीरीज में केवल एक ही जीत नसीब हो पाई और सीरीज हार गई। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आई। इस सीरीज के तीन मैचों में से भारत केवल एक ही मैच जीत पाया और दो में उसे हार ​मिली, इस तरह से सीरीज हाथ से निकल गई। इसकी खास बात ये रही कि साल 1988 के बाद ये पहली बार हुआ कि न्यूजीलैंड ने भारत आकर वनडे सीरीज अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। 

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज गिल की कप्तानी में जीती

इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज खेली गई। घर पर खेली गई इस सीरीज के तीनों मैच टीम इंडिया ने जीत लिए और ऐसा पहली बार हुआ कि गिल की कप्तानी में कोई सीरीज जीती गई हो। इसके बाद लगा कि अब गाड़ी पटरी पर आ रही है, लेकिन इंग्लैंड सीरीज में फिर वही हाल हुआ। इंग्लैंड सीरीज के तीन में से टीम इंडिया केवल एक ही मैच जीत पाई। यानी कुल मिलाकर तीन सीरीज हारी गई हैं और एक में ही जीत मिली है, वो भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपने घर की सीरीज। 

अब वेस्टइंडीज से सितंबर में होगी वनडे सीरीज

अब अगर आगे के वनडे की बात की जाए तो सीधे सितंबर में वनडे सीरीज खेली जाएगी, जब वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आएगी। ​इस सीरीज के दौरान तीन मैच खेले जाएंगे, जो आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के लिए काफी अहम होगी। इस सीरीज में अभी वक्त है, इसलिए मौका है कि तैयारियों को चाकचौबंद किया जाए, ताकि हार का ​जो सिलसिला चल रहा है, उस पर रोक लगे। 

यह भी पढ़ें 

टॉस के ही वक्त तय हो गई थी टीम इंडिया की हार, रोहित और कोहली ने लगा दी जान, कप्तान गिल ने डुबोया

क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल कीजिए नोट

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *