भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग अगले आदेश तक बंद, पानी वाले बैंड के पास सड़क हुई क्षतिग्रस्त-VIDEO | ACTPnews

भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग अगले आदेश तक बंद, पानी वाले बैंड के पास सड़क हुई क्षतिग्रस्त-VIDEO


उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। अतिवृष्टि के कारण देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर सभी प्रकार की आवाजाही अगले आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है।

वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक

उप जिलाधिकारी मसूरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अत्यधिक बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप सड़क को नुकसान पहुंचा है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और जन-धन की सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। 

सड़क की मरम्मत क आदेश

प्रशासन ने पुलिस विभाग को मार्ग पर यातायात प्रतिबंध प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने का निर्देश

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले आदेश तक देहरादून–मसूरी मार्ग पर यात्रा करने से बचें। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार को एहतियातन चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी गई। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौजूदा मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। 

भूस्खलन के कारण मार्ग प्रभावित

चारधाम यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर यात्रा मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया। 

हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट, पढ़ें अन्य राज्यों का मौसम अपडेट्स

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *