Farmers Protest Strategy Update | Delhi March & Shambhu Border Tension | ACTPnews

किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुल पर तैनात पुलिस जवान।


पंजाब के किसानों ने अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच कर दिया है। किसान मंगलवार सुबह ही दिल्ली में किसान घाट जाने के लिए पटियाला-अंबाला के बीच बने शंभू बॉर्डर और संगरूर-जींद के बने खनौरी बॉर्डर पहुंच गए। इसका पता चलते ही हरियाणा प

.

हरियाणा की तरफ से दोनों बॉर्डरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहां JCB भी लगा दी गई हैं ताकि अगर वहां कोई टेंपरेरी या परमानेंट जगह बनाने की कोशिश की जाए तो उसे हटाया जा सके। इसे देखते हुए पंजाब के किसान वहीं बैठ गए हैं। ऐसे में वहां पर पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी की जा रही है। किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर इसकी अगुआई कर रहे हैं।

किसानों की भीड़ को देखते हुए अंबाला पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है। किसानों को बैरिकेड से 100 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी गई है। वहीं शंभू बॉर्डर बंद किए जाने से जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई है। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।

किसान आंदोलन की वजह से NH-44 (जीटी रोड) पर हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर 13 महीने (करीब 401 दिन) बंद रहा था। 13 फरवरी 2024 को सील होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर इसे 20 मार्च 2025 को खोला गया। अब इसे फिलहाल दोबारा बंद किया गया है।

किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुल पर तैनात पुलिस जवान।

किसानों के दिल्ली कूच से जुड़े 2 बड़े बयान:-

  • पंधेर बोले- टकराव नहीं चाहते, शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली जाएंगे: किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी जाना चाहते हैं। हरियाणा और केंद्र सरकार किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगा रही है। किसान प्रशासन से बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन वे किसी भी तरह के टकराव की नीति लेकर नहीं आए। कुछ किसान हिरासत में लिए हैं। उन्हें रिहा किया जाए।
  • BJP प्रवक्ता ने कहा- डील हुई ही नहीं, विरोध किस बात का: पंजाब भाजपा के प्रवक्ता अनिल सरीन ने कहा कि अभी तक डील नहीं हुई। उसकी कोई डिटेल सामने नहीं आई, फिर प्रदर्शन किस बात का हो रहा है। जो काम सरकार ने किया ही नहीं, उसका विरोध हो रहा है। हो सकता है कि इन नेताओं के सोर्स विदेशों में होंगे, तभी इन्हें सब पता है। कुछ लोगों ने हर वक्त पंजाब का माहौल खराब करना होता है।

शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों और बैरिकेडिंग की PHOTOS…

शंभू बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही।

शंभू बॉर्डर पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही।

झंडे लेकर शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान।

झंडे लेकर शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसान।

बसों और गाड़ियों में किसान बॉर्डर पर पहुंचे हैं।

बसों और गाड़ियों में किसान बॉर्डर पर पहुंचे हैं।

पुलिस ने पुल पर सीमेंट के बैरिकेड लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है।

पुलिस ने पुल पर सीमेंट के बैरिकेड लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है।

पुल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

किसानों के दिल्ली कूच के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *