Heyy Babyy 2 का हुआ ऐलान, 19 साल बाद लौटेगी अक्षय कुमार की हिट कॉमेडी, क्या लौटेगी पुरानी स्टारकास्ट? | ACTPnews

Heyy Babyy 2 का हुआ ऐलान, 19 साल बाद लौटेगी अक्षय कुमार की हिट कॉमेडी, क्या लौटेगी पुरानी स्टारकास्ट?


बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फिल्मों में शामिल ‘हे बेबी’ एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी करने जा रही है। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म का अब सीक्वल बनने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने ‘हे बेबी’ को लेकर बड़ा ऐलान किया है। खास बात यह है कि सीक्वल की शूटिंग एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया में की जाएगी, जहां फिल्म के पहले भाग के कई अहम हिस्से फिल्माए गए थे।

ऑस्ट्रेलिया में शूट होगी ‘हे बेबी’

साजिद नाडियाडवाला ने गुरुवार को न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स का मुंबई स्थित अपने ऑफिस में स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी आने वाली तीन फिल्मों की शूटिंग को लेकर एक समझौते की घोषणा की। इन्हीं प्रोजेक्ट्स में ‘हे बेबी’ भी शामिल है। यह साझेदारी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग का हिस्सा है, जिसे सिडनी स्थित TEMPLE के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस समझौते के तहत प्रोडक्शन हाउस अपनी तीन आगामी फिल्मों की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में करेगा।

पहली फिल्म से जुड़ी यादें भी कीं साझा

साजिद नाडियाडवाला ने ऑस्ट्रेलिया में दोबारा शूटिंग करने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरती के साथ-साथ वहां का फिल्म निर्माण माहौल भी काफी बेहतर है। उनके मुताबिक वहां काम करने वाले पेशेवरों का रवैया सहयोगी और व्यवस्थित रहा है, जिसके कारण उनकी टीम का पिछला अनुभव बेहद यादगार रहा। नाडियाडवाला ने यह भी बताया कि निर्देशक से लेकर पूरी प्रोडक्शन टीम तक ने ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग के दौरान शानदार समय बिताया था। ऐसे में अब तीन नई फिल्मों के साथ दोबारा वहां जाना उनके लिए खास अनुभव होगा।

प्रीमियर क्रिस मिन्स ने भी जताई खुशी

न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग करने के फैसले को राज्य के फिल्म उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा की एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी का ऑस्ट्रेलिया को अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए चुनना वहां के स्क्रीन उद्योग में भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने यह भी याद किया कि नाडियाडवाला की टीम करीब दो दशक पहले ‘हे बेबी’ की शूटिंग के लिए न्यू साउथ वेल्स आई थी। अब उसी फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए टीम का वापस लौटना दोनों पक्षों के पुराने संबंधों को भी मजबूत करता है।

क्या पुरानी स्टारकास्ट की होगी वापसी?

2007 में रिलीज हुई ‘हे बेबी’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फर्दीन खान और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी तीन ऐसे कुंवारे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिनकी जिंदगी अचानक एक बच्चे के आने से पूरी तरह बदल जाती है। कॉमेडी, भावनाओं और रिश्तों के मिश्रण वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, हालांकि समीक्षकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। पहली फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सीक्वल में पुरानी स्टारकास्ट में से कौन-कौन कलाकार वापस आएगा और क्या साजिद खान ही फिल्म का निर्देशन करेंगे।

फिल्म की कहानी को लेकर भी रहेगी दिलचस्पी

‘हे बेबी’ की कहानी को लेकर पहले भी चर्चा रही है, क्योंकि इसकी मूल कहानी का मेल मलयालम फिल्म ‘थूवलस्पर्शम’, हॉलीवुड फिल्म ‘थ्री मेंस एंड ए बेबी ’ और फ्रेंच फिल्म ‘थ्री मेन एंड ए क्रेडेल ’ से जोड़ा गया था। अब सीक्वल की घोषणा के बाद दर्शकों की नजर इस बात पर होगी कि नई फिल्म पिछली कहानी को आगे बढ़ाती है या पूरी तरह नए अंदाज में तीन किरदारों और बच्चे की कहानी पेश करती है। फिलहाल ‘हे बेबी’ की रिलीज डेट, कलाकारों और निर्देशक को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग की पुष्टि ने इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:  नीम करोली बाबा की दिव्य गाथा का आएगा सीक्वल, ‘हनुमान अंश 2’ में दिखेगा फिरोजाबाद से मथुरा तक का आध्यात्मिक सफर

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed