भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहले टेस्ट में 162 रनों से हरा दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बड़ टारगेट रखा था, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम हासिल करने में नाकाम रही। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जल्दी जल्दी आउट होते चले गए और दूसरे ही सेशन में समाप्त हो गया। इस मैच का स्कोर क्या रहा, किसने कितने रन बनाए और कितने विकेट लिए, ये आप यहां नीचे स्कोर कार्ड में देख सकते हैं।
भारत को पहली पारी में ही मिल गई लीड
ऑस्ट्रेलिया की ए क्रिकेट टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जो कि अनाधिकारिक हैं। मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने 334 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। इसमें कुमार कुशाग्र का शतक भी शामिल रहा। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया ए की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो वो केवल 171 रन ही बना सकी। यानी भारत ने पहली पारी के आधार पर अच्छी लीड बना ली थी।
ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत ने रखा बड़ा लक्ष्य
इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की, लेकिन केवल 199 रन ही बना सकी। हालांकि इसके बाद भी भारत की लीड 300 से अधिक रन की हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 200 रन ही बना सकी और भारत ने इस मुकाबले को 162 रन से जीत लिया है।
दो टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाने हैं
सीरीज के दौरान दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। पहला मैच भारत ने जीत लिया है अब दूसरा मैच 29 सितंबर से होगा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी, ये भी अनाधिकारिक मैच होंगे। इसके लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।
इंडिया ए स्क्वाड: साई सुदर्शन, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), शेख रशीद, यश राठौड़, शम्स मुलानी, नचिकेत भूटे, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, विजयकुमार वैशाख, कुमार कुशाग्र, अमन मोखाड़े, आयुष पांडे, प्रफुल हिंगे
ऑस्ट्रेलिया ए स्क्वाड: नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास, जैक एडवर्ड्स, जेसन संघा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लियाम स्कॉट, सैम हार्पर, ब्रेंडन डॉगेट, लियाम हैचर, झाई रिचर्डसन, टॉड मर्फी, कोरी रोचिचियोली, कैंपबेल केलावे, फर्गस ओ नील, जोश फिलिप
Latest Cricket News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













