‘अपोलीना – सपनों की ऊंची उड़ान’, ‘रब से है दुआ’ और ‘कलीरें’ जैसे शो के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच चल रही है। यह FIR 31 जुलाई को अदिति के पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, उनकी मां उर्मिला कौशिक और बहन कीर्ति कौशिक के खिलाफ दर्ज की गई थी। अदिति शर्मा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है और अब घरेलू हिंसा की वजह से खबरों में बनी हुई हैं।
अदिति शर्मा घरेलू हिंसा की हुई शिकार
शिकायत के अनुसार अदिति शर्मा ने इन तीनों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज, उनके चरित्र पर सवाल उठाने और उनकी शादी के समय मिले गहने का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, जो उन्हें अभी तक वापस नहीं मिले हैं। पुलिस को दिए अपने बयान में एक्ट्रेस ने बताया कि वह पहली बार जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान अभिनेत से मिली थीं। बाद में उनकी दोस्ती रिश्ते में बदल गई। इसके पहले मार्च 2025 में भी अदिति शर्मा ने अपने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे।
अदिति शर्मा ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
अदिति शर्मा के अनुसार यह कपल 12 नवंबर 2024 को दोनों परिवारों की सहमति से शादी करने से पहले सितंबर 2024 में गोरेगांव वेस्ट के एक अपार्टमेंट में साथ रहने लगा था। एक्ट्रेस की शिकायत के अनुसार अदिति ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनके पति का व्यवहार बदल गया। उन्होंने दावा किया कि उनके कपड़ों और अन्य छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घर के खर्चों में योगदान देने के बजाय, उनके पति उनसे अक्सर पैसे मांगते थे। शिकायत में 1 जनवरी 2025 की एक घटना का भी जिक्र है, जब कॉफी को लेकर हुई बहस गाली-गलौज में बदल गई। अदिति ने दावा किया कि इस घटना के बाद उनके पति उनके चरित्र पर शक करने लगे, उन पर अफेयर का आरोप लगाया, बार-बार उनका मोबाइल फोन चेक करने लगे और आखिरकार अलग कमरे में सोने लगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने माता-पिता से बात करने से रोका जाता था।
अदिति शर्मा ने किया दावा नहीं लौटाए गहने
अदिति ने आगे आरोप लगाया कि उनकी सास ने उनकी शादी के गहने अपने पास ही रख लिए, जिनमें सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र और चूड़ियां शामिल हैं। शिकायत के अनुसार बार-बार कहने के बावजूद गहने कभी नहीं लौटाए गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पति और उनके बीच वैवाहिक विवादों को सुलझाने की कोशिशों के दौरान उनकी सास और ननद ने उनके पति का साथ दिया और उन्हें परेशान करना जारी रखा।
पुलिस जांच जारी
अदिति शर्मा की शिकायत के बाद, गोरेगांव पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस शिकायत को लेकर अभिनीत विद्यानंद कौशिक या उनके परिवार की ओर से कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें – ‘मैंने नहीं की घरेलू हिंसा’, 4 महीने में आई तलाक की नौबत, पति के आरोपों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













