आखिरी ओवर में जीत के लिए बनाने थे 22 रन, भारतीय खिलाड़ी से नहीं बना एक भी रन, आखिरी बॉल पर आउट | ACTPnews

आखिरी ओवर में जीत के लिए बनाने थे 22 रन, भारतीय खिलाड़ी से नहीं बना एक भी रन, आखिरी बॉल पर आउट


भारतीय टीम तो अभी श्रीलंका दौरे पर है। टेस्ट सीरीज शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं। इस दौरान तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बीच भारतीय टीम के खिलाड़ी रहे विजय शंकर इस वक्त एलपीएल यानी लंका प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। इस दौरान एक मैच के दौरान विजय की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 22 रन बनाने थे, लेकिन विजय उसमें एक भी रन नहीं बना सके और आखिरी बॉल पर आउट भी हो गए। 

जाफना किंग और कैंडी रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला

इस बीच श्रीलंका में एलपीएल यानी लंका प्रीमियर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें भारत के विजय शंकर भी खेल रहे हैं। 30 जुलाई को जाफना किंग और कैंडी रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जाफना किंग की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। यानी कैंडी को जीत के लिए 222 रनों की जरूरत थी। कैंडी ने 19 ओवर समाप्त होने तक 9 विकेट पर 200 रन बना लिए थे। यानी आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी। 

आखिरी ओवर में विजय शंकर नहीं बन सके एक भी रन, आउट भी हो गए

पारी के 20वें ओवर में दिलशान मधुश्का बल्लेबाज के लिए आए। स्ट्राइक पर विजय शंकर आए। जो इससे पहले 15 बॉल पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे। उम्मीद की जा रही थी कि वे जरूरी 22 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला देंगे, लेकिन ओवर की पहली पांच बॉल खाली गईं और आखिरी बॉल पर वे आउट भी हो गए। यानी पूरे ओवर में एक भी रन नहीं बना और आखिरी बॉल पर विकेट भी चला गया। दिलशान मधुश्का ने जबरदस्त गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। 

इस साल आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट से लिया था रिटायरमेंट

विजय शंकर ने 22 मई 2026 को ही आईपीएल और भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, उसके बाद वे लंका प्रीमियर लीग खेलने गए हैं। विजय शंकर ने भारत के लिए जनवरी 2019 में अपना पहला वनडे मैच खेला था और उसी साल जून में अपना आखिरी मैच भी खेल लिया। वे उस साल भारत की वनडे विश्व कप की टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि उनका कोई खास योगदान नहीं रहा। इससे पहले साल 2018 में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया और साल 2019 में आखिरी मैच खेला। 

ऐसा रहा है विजय शंकर का भारत के लिए करियर

भारत के लिए विजय शंकर ने 12 वनडे मैच खेलकर 223 रन बनाए हैं। इसमें कोई शतक और अर्धशतक नहीं है। उन्होंने 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 101 रन बनाए हैं। यानी इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका कोई बड़ा योगदान नहीं रहा। अब वे अलग अलग लीग में नजर आएंगे। हालांकि लंका प्रीमियर लीग में अब तक खेले गए मैचों में वे कुछ खास रन नहीं बना सके हैं। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, शान मसूद हुए बाहर

ICC ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू का किया ऐलान, 3 देशों में होगा क्रिकेट का महासंग्राम

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports