सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सिंगर आतिफ असलम को देर रात ड्राइव के दौरान अपने फैंस के साथ अपना मशहूर गाना ‘दूरी’ गाते हुए देखा गया। इस क्लिप में आप सिंगर को अपनी कार के सनरूफ से बाहर निकलते हैं और बगल में चल रही गाड़ी में मौजूद फैंस के साथ गाना गाते देख सकते हैं। यह छोटी सी मुलाकात तब हुई, जब फैंस के एक ग्रुप ने देर रात असलम को देखा और अपनी कार से ही उनके 2006 के हिट गाने ‘दूरी’ को गाना शुरू कर दिया। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया है, जहां कई यूजर्स ने असलम के इस अंदाज की तारीफ की है और उन्हें विनम्र भी बताया है।
आतिफ असलम ने फैंस संग गाया गाना
आतिफ असलम का ये प्यारा अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में देखने को मिलता है कि सिंगर सनरूफ से बाहर झांकते हैं और कुछ सेकंड के लिए अपने फैंस उनके साथ गाना गाते हैं। बाद में वे मुस्कुराते हुए वापस अपनी गाड़ी के अंदर बैठ जाते हैं। इंस्टाग्राम यह वीडियो पैपराजी ताहिर जासूस ने शेयर किया है, जो अपलोड करते ही वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में वह पल कैद है, जब फैंस बगल वाली कार से गाना गा रहे हैं और असलम कोरस में उनके साथ शामिल हो जाते हैं। अचानक हुई यह मुलाकात जल्द ही देर रात के म्यूजिक सेशन में बदल गई। इस दौरान सिंगर काफी रिलैक्स नजर आए और ग्रुप के साथ घुल-मिलकर वक्त बिताते दिखे।
बैन पर आतिफ असलम ने क्या बोला था
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने हिट गानों के लिए जाने जाने वाले आतिफ असलम ने हाल ही में क्रिस फेड के साथ उनके यूट्यूब चैनल वन ऑन वन विद क्रिस फेड के लिए बातचीत में पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत के बैन के बारे में बात की। असलम ने कहा, ‘पिछले 10 सालों से मैंने वहां कोई गाना नहीं किया है। मेरे फैन VPN पर सुन रहे हैं और वे CD बर्न करके लोगों को देते हैं। ऐसा नहीं है कि मुझे पायरेसी पसंद है, लेकिन म्यूजिक जहां भी पहुंचना होगा, पहुंचेगा।’ 2016 में उरी आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया गया था। उस साल गुड़गांव में आतिफ असलम का कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया गया था।
आतिफ असलम के हिट गाने
असलम के गानों की लिस्ट में ‘आदत’, ‘वो लम्हे’ और ‘तेरे बिन’ जैसे यादगार गाने शामिल हैं। उन्होंने ‘पहली नजर में’, ‘तू जाने ना’ और ‘दिल दियां गल्लां’ जैसे सुपरहिट गानों के जरिए हिंदी सिनेमा के म्यूजिक में अपनी खास जगह बनाई।
ये भी पढ़ें – आतिफ असलम ने कॉन्सर्ट के बीच लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि, देखें वायरल वीडियो
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













