यरूशलम: इजरायल के यरूशलम में एक भारतीय नागरिक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय नागरिक कमरे में मृत अवस्था में मिला था और उसके आस-पास खून फैला हुआ था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी मृतक और हत्यारे की पहचान उजागर नहीं की गई है।
फर्श पर चारों तरफ खून के निशान
पुलिस ने बताया कि यरूशलम में एक भारतीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। इस सिलसिले में 31 वर्षीय इजरायली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक 40 वर्षीय भारतीय व्यक्ति गुरुवार को यरूशलम के कटामोन इलाके में मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित एक घर में फर्श पर पड़ा था और उसके चारों ओर खून फैला हुआ था।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
इजरायली पुलिस प्रवक्ता यूनिट ने ईमेल से दिए एक जवाब में बताया, “यरूशलम के कटामोन इलाके में एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय नागरिक के मृत पाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद, मोरिया पुलिस स्टेशन के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फोरेंसिक जांचकर्ताओं के साथ प्रारंभिक जांच शुरू की।” पुलिस ने कहा, “घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि घटना आपराधिक प्रकृति की है।”
इजरायली नागरिक गिरफ्तार
पुलिस ने आगे कहा कि इजरायल पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही एलाट निवासी की पहचान कर उसे हत्या में संलिप्तता के संदेह में गिरफ्तार कर लिया। संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। भारतीय प्रवासी श्रमिक की पहचान भी अभी तक उजागर नहीं की गई है। घटना के बाद यरूशलेम जिला कमांडर अवशालोम पेल्ड भी घटनास्थल पर पहुंचे और जिला कमांडरों के साथ स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक आकलन के बाद, उन्होंने “जांच जारी रखने” का निर्देश दिया और इसे यरूशलेम जिला केंद्रीय इकाई (YAMAR) को सौंप दिया।
संदिग्ध से पूछताछ जारी
घटनास्थल से पुलिस द्वारा जारी एक वीडियो में, मोरिया पुलिस स्टेशन के कमांडर, चीफ सुपरिंटेंडेंट युवल रूवेन कहते हैं कि “यरूशलेम जिले के मोरिया स्टेशन में, एक घटना की सूचना मिली जिसमें एक व्यक्ति घर में बुरी तरह से लथपथ पाया गया।” रूवेन ने कहा, “पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, इलाके को घेर लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच के दौरान, हत्या के एक संदिग्ध का पता चला। जांच के परिणामस्वरूप हत्या में शामिल संदिग्ध को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। वर्तमान में, घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए अतिरिक्त जांच अभियान जारी हैं।”
यह भी पढ़ें-
इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर जोरदार हमला, 7 धमाकों के बाद दिखीं आग की लपटें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













