ईरान के बंदर खमीर में अमेरिका ने किया हमला, सात लोगों की मौत, ब्लास्ट का वीडियो आया सामने | ACTPnews

ईरान के बंदर खमीर में अमेरिका ने किया हमला, सात लोगों की मौत, ब्लास्ट का वीडियो आया सामने


ईरान और अमेरिका में भीषण युद्ध शुरू हो गया है। शुक्रवार की सुबह अमेरिका ने ईरान के ख़िलाफ़ अपने हवाई हमलों का दायरा बढ़ाते हुए कई और पुलों और बिजली के उपकरणों को निशाना बनाया और ईरान के एक अहम बंदरगाह पर बने टावर को गिरा दिया। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उन धमकियों का हिस्सा है, जिनमें उन्होंने तेहरान पर होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर अपनी पकड़ ढीली करने का दबाव बनाने के लिए उसके बुनियादी ढांचे पर हमले करने की बात कही थी।




अमेरिका का ईरान के बंदर खमीर पर बड़ा हमला

ईरान के सरकारी टेलीविज़न की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार की रात ईरान के दक्षिणी होर्मोज़गन प्रांत में अमेरिकी हवाई हमलों में पुलों को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। इन हमलों में होर्मोज़ (Strait of Hormuz) के पास ईरान के तट पर बसे शहर बंदर खमीर को निशाना बनाया गया। इस हमले को देखकर ऐसा लगता है कि हाईवे और रेलवे पुलों पर किए गए इन हमलों का मकसद ईरान के मुख्य बंदरगाह, बंदर अब्बास का संपर्क देश के मध्य इलाके और राजधानी तेहरान तक जाने वाली सड़कों से काटना था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बंदर खमीर समेत कई पुल टूटे हुए या नष्ट हुए दिखाई दे रहे हैं।

देखें वीडियो

हमले में चाबहार पोर्ट पर का एक टावर भी गिरा

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसने अपने हालिया हवाई हमलों में दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया। ये हमले शुक्रवार सुबह तक चले और यह अमेरिकी हमलों की लगातार छठी रात थी।सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के चाबहार बंदरगाह का एक टावर भी गिर गया। यह बंदरगाह ज़मीन से घिरे पड़ोसी देश अफ़गानिस्तान के लिए व्यापार का एक अहम रास्ता है।

चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले पहले भी कई बार हो चुके हैं। ईरान के सरकारी मीडिया ने इस जगह पर हमलों के तीसरे दौर की बात तो मानी, लेकिन टावर गिरने की बात तुरंत स्वीकार नहीं की। ईरान ने बताया कि यह टावर बंदरगाह पर आने-जाने वाले कमर्शियल ट्रैफ़िक पर नज़र रखने का काम करता था।

ये भी पढ़ें:

अमेरिका ने ईरान के कई पुलों को बनाया निशाना, जवाब में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर टूटा कहर

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports