Highlights
- ईरान ने होर्मुज में अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ने का दावा किया, पेंटागन ने अलग कहानी बताई।
- ईरान ने जॉर्डन के अमेरिकी एयरबेस पर 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया।
- अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से ब्रेंट और WTI क्रूड की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी आई।
तेहरान: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार के पास एक अमेरिकी मानवरहित अंडरवॉटर ड्रोन को पकड़ लिया है। ईरान ने इसे अमेरिकी सेना की आधुनिक और बेहद तकनीकी मशीन बताया है। इसी बीच, ईरान ने बुधवार को जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले का भी दावा किया। यह कार्रवाई अमेरिका की ओर से ईरानी तेल टैंकरों पर किए गए हमलों के बाद हुई है।
20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का किया दावा
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जॉर्डन के अल-अजराक स्थित अमेरिकी एयर बेस को भारी मिसाइलों से निशाना बनाया। ईरान ने इस कार्रवाई को ‘दंडात्मक अभियान’ बताया। हालांकि, जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने हमले को नाकाम कर दिया। जॉर्डन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, डिफेंस सिस्टम ने 20 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। इनमें से 18 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 2 मिसाइलें आबादी से दूर खाली इलाके में गिरीं।
अमेरिका ने ईरानी तेल टैंकरों को बनाया था निशाना
ईरान का यह हमला अमेरिका की ओर से मंगलवार, 8 सितंबर को की गई सैन्य कार्रवाई के बाद हुआ। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, अमेरिकी सेना ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े पांच ईरानी टैंकरों को निशाना बनाया। अमेरिका के मुताबिक, इनमें से 4 कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकर ओमान की खाड़ी में थे, जबकि पांचवें जहाज को फारस की खाड़ी में खार्ग द्वीप के पास निशाना बनाया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई पिछले 48 घंटों के दौरान अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत पर ईरान की ओर से किए गए लगातार मिसाइल हमलों के जवाब में की गई।
मार्को रुबियो की ईरान को सीधी चेतावनी
कोलंबिया की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। बैरनक्विला में पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा,
‘ईरान लगातार अमेरिकी नौसेना के जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। जब भी वे ऐसा करेंगे या ऐसा करने की कोशिश करेंगे, अमेरिका उनके टैंकरों को निशाना बनाएगा।’
रुबियो के इस बयान से साफ है कि अमेरिका ईरानी हमलों के जवाब में आगे भी कार्रवाई जारी रखने का संकेत दे रहा है।
होर्मुज में पकड़ा गया अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन
इसी बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक और बड़ा दावा किया। ईरानी राज्य मीडिया के अनुसार, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के प्रवेश द्वार के पास एक अमेरिकी मानवरहित पनडुब्बी जैसे अंडरवॉटर ड्रोन को पकड़ लिया। ईरानी मीडिया ने इस उपकरण की पहचान Dive-LD के रूप में की है। यह कैलिफोर्निया स्थित रक्षा कंपनी Anduril द्वारा बनाया गया एक बड़ा ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नेवी ने कहा,
‘हमने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर अमेरिकी सेना की सबसे आधुनिक, बुद्धिमान और मानवरहित पनडुब्बियों में से एक को पकड़ लिया है। यह अंडरवॉटर वाहन नवीनतम तकनीकों से लैस है।’
क्या काम करता है Dive-LD?
Anduril के मुताबिक, करीब 19 फीट लंबा अंडरवॉटर वाहन Dive-LD कई तरह के काम कर सकता है। इसमें समुद्री बारूदी सुरंगों का पता लगाना और उन्हें हटाना, समुद्र की तलहटी का नक्शा तैयार करना, खुफिया जानकारी जुटाना और समुद्र के नीचे मौजूद महत्वपूर्ण ढांचे की जांच करना शामिल है। इन ढांचों में समुद्र के नीचे बिछी संचार केबल और पाइपलाइन जैसी चीजें भी शामिल हो सकती हैं।
पेंटागन ने ईरान के दावे को खारिज किया
अमेरिकी रक्षा विभाग यानी पेंटागन ने ईरान के इस दावे को अलग तरीके से बताया है। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक अंडरवॉटर ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण एक दिन से ज्यादा समय पहले ही काम करना बंद कर चुका था। प्रवक्ता के मुताबिक, यह ड्रोन क्षेत्रीय जल की निगरानी कर रहा था और चल रहे अमेरिकी अभियानों में मदद कर रहा था। उन्होंने कहा कि खराब हुआ ड्रोन पुराना मॉडल था और इसमें संवेदनशील जानकारी जुटाने की क्षमता नहीं थी। इसमें कोई गोपनीय सोनार या रडार उपकरण भी नहीं था। (ANI से इनपुट्स के साथ)
ये भी पढ़ें: ईरान में ईंधन टैंकर में हुआ जोरदार धमाका, आग की चपेट में आईं कई गाड़ियां; 11 की मौत, 7 घायल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













