कर्नाटक के शख्स की UAE में हत्या:शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो बैग में रखा; कार से बरामद हुआ, पत्नी-बेटा भी लापता | ACTPnews

कर्नाटक के शख्स की UAE में हत्या:शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो बैग में रखा; कार से बरामद हुआ, पत्नी-बेटा भी लापता

कर्नाटक के एक शख्स की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में हत्या कर दी गई। उसकी लाश 9 टुकड़ों में मिली। शव को दो बैग में भरकर कार में रखा गया था। मृतक की पहचान उडुपी जिले के एल्विन प्रकाश कुंदर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी एल्विन प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने मंगलवार को दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक की पत्नी और बेटा भी लापता हैं। उनके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुंदर 14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहा था प्रकाश कुंदर पिछले 14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहा था। पिछले साल दिसंबर में वह अपने घर आया था, इसके बाद शारजाह लौट गया। उसकी पत्नी टीना कुंदर उडुपी के उदयवारा की रहने वाली हैं। टीना शारजाह के एक स्कूल में टीचर हैं। उनका बेटा भी शारजाह में 10वीं क्लास में पढ़ रहा है। मृतक के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने 21 सितंबर को उडुपी के एसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की। वॉचमैन ने बताया कि प्रकाश भारत जा चुका है करीब एक हफ्ते बाद जब अनिल ने दोबारा फोन किया, तब भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने शारजाह में रहने वाले प्रकाश के क्लासमेट मनोहर से संपर्क किया और उसका पता लगाने के लिए कहा। मनोहर प्रकाश को कंपनी की ओर से दिए गए फ्लैट पर पहुंचा। वहां मौजूद वॉचमैन ने बताया कि प्रकाश भारत जा चुका है। इसके बाद अनिल ने कंपनी के एचआर विभाग से संपर्क किया। वहां से भी शुरुआत में उन्हें बताया गया कि प्रकाश भारत लौट गया है। पासपोर्ट रिकॉर्ड से सामने आया कि प्रकाश शारजाह में ही था अनिल ने अगले दिन कंपनी से दोबारा संपर्क किया और बताया कि प्रकाश भारत नहीं आया है। उन्होंने कंपनी से उसके बारे में जानकारी जुटाने को कहा। कंपनी ने जब पासपोर्ट रिकॉर्ड चेक किए तो पता चला कि प्रकाश अभी भी शारजाह में था। इसके बाद उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान प्रकाश का शव ओमान जाने वाले रास्ते के पास खड़ी एक कार से बरामद हुआ। शव को 9 टुकड़ों में काटकर दो बैग में रखा गया था। अनिल ने बताया कि परिवार को प्रकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को मिली। फिलहाल हत्या की वजह और इसमें कौन लोग शामिल थे, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। शारजाह पुलिस मामले की जांच कर रही है। ————— ये खबर भी पढ़ें… तेलंगाना के अस्पताल में आग, 3 नवजात की मौत:27 बच्चे एडमिट थे, AC फटने की आशंका; इस साल ऐसी 6 घटनाओं में 25 मौतें तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के सरकारी RIMS अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में सोमवार रात करीब 11:50 बजे आग लग गई। हादसे में अब तक 3 नवजात की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *