पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने पंजाब में प्रभारी की जिम्मेदारी अब सचिन पायलट को दे दी है। इसके साथ ही, जो भूपेश बघेल अब तक पंजाब के प्रभारी थे, उन्हें असम में नई जिम्मेदारी प्रभारी के रूप में दे दी गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात के प्रभारी को भी बदला गया है। आइए जानते हैं किस नेता को कांग्रेस ने किस राज्य की जिम्मेदारी प्रभारी के तौर पर दी है।
किस नेता को मिली कहां की जिम्मेदारी?
बता दें कि कांग्रेस ने भूपेश बघेल को असम, रणदीप सुरजेवाला को गुजरात, सचिन पायलट को पंजाब महासचिव प्रभारी बनाया है। इसके अलावा, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, श्रीवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पीवी मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
मुकुल वासनिक बने रहेंगे AICC के महासचिव
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से जो आधिकारिक लेटर जारी किया गया है, उसमें महासचिव प्रभारी के रूप में जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर के योगदान की तारीफ भी की गई है। साथ ही, उसमें ये भी बताया गया है कि मुकुल वासनिक AICC के महासचिव के रूप में कार्य करते रहेंगे।
अहम हैं पंजाब और गुजरात की नियुक्तियां
गौरतलब है कि इन नियुक्तियों में दो राज्य ऐसे हैं, जिनमें आने वाले वर्ष में चुनाव होने हैं। इसमें पंजाब और गुजरात शामिल हैं। ऐसे में पंजाब में महासचिव प्रभारी के रूप में सचिन पायलट और गुजरात में रणदीप सुरजेवाला की नियुक्ति अहम मानी जा रही है। इन चुनावों में पार्टी कैसे उतरेगी, उसमें इन दोनों नेताओं की भूमिका अहम होने वाली है।
कौन हैं सचिन पायलट?
सचिन पायलट अभी राजस्थान के टोंक से विधायक हैं। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ के लिए AICC महासचिव (प्रभारी) थे। इससे पहले वह, भारत सरकार के IT, टेलीकॉम और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री रह चुके हैं। सचिन पायलट टेरिटोरियल आर्मी में कमीशन प्राप्त अधिकारी हैं। इससे पहले आज (शनिवार को) ही पंजाब से दिलचस्प खबर आई थी, जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से दिमागी नक्सल का जवाब पूछा। इसके बाद से सवाल उठने लगे कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘रेवंत रेड्डी को सपोर्ट करते हैं, कांग्रेस को नहीं’, ओवैसी ने बांधे तारीफों के पुल, गदगद हुए सीएम
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













