कौन हैं जननी गणेश, जिनकी शाही शादी में लगा सिनेमा से लेकर राजनीति के दिग्गजों का मेला, सुपरस्टार की हैं लाडली | ACTPnews

कौन हैं जननी गणेश, जिनकी शाही शादी में लगा सिनेमा से लेकर राजनीति के दिग्गजों का मेला, सुपरस्टार की हैं लाडली


टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता बैंडला गणेश की बेटी जननी हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी में बैंडला भावुक नजर आए। हैदराबाद के प्रतिष्ठित जेआरसी कन्वेंशन में रविवार को जननी और सूर्या तेजा चिलुकुरी की शादी का एक बेहद भव्य और यादगार आयोजन किया गया। इस शादी समारोह में दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के बड़े सितारों के साथ-साथ कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। अब लोग बैंडला गणेश की बेटी जननी गणेश और उनके पति सूर्या के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

कौन हैं बैंडला गणेश की बेटी जननी और उनके पति सूर्या तेजा चिलुकुरी?

जननी गणेश अभिनेता और निर्माता बैंडला गणेश की बेटी हैं। जननी हमेशा से लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, हालांकि पिछले कुछ वर्षों से वे अपने पारिवारिक प्रोडक्शन हाउस ‘परमेश्वर आर्ट प्रोडक्शंस’ के कामकाज में सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। जननी के पति का नाम सूर्या तेजा चिलुकुरी है, जिन्हें लोग सूर्या तेजा के नाम से भी जानते हैं। सूर्या मूल रूप से आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के रहने वाले हैं। एक साधारण और प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले सूर्या तेजा ने हैदराबाद के भव्य समारोह में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार जननी के साथ सात फेरे लिए।

राजनीतिक दिग्गजों और सिनेमा के सितारों से सजी शादी की महफिल

इस शाही शादी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विशेष रूप से शिरकत की और वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। सिनेमा जगत से टॉलीवुड के मेगास्टार चिरंजीवी, नागार्जुन अक्किनेनी, वेंकटेश, नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपला, पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडेला, बेलमकोंडा साई श्रीनिवास, अल्लू अरविंद, निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास, कॉमेडियन ब्रह्मानंदम, सुनील, अनिल रविपुड़ी, गोपीचंद और तेजा सज्जा जैसे कई दिग्गज सितारे इस खुशी के मौके में शामिल हुए। हालांकि बैंडला गणेश के बेहद करीबी माने जाने वाले पवन कल्याण हाल ही में हुई अपने कंधे की सर्जरी के कारण इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके, लेकिन उनकी जगह उनकी पत्नी मौजूद रहीं। इसके अलावा तेलंगाना के डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे।

सहायक कलाकार से शीर्ष निर्माता बनने का सफर

बैंडला गणेश ने तेलुगु सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म ‘विनोदम’ में एक छोटे से सहायक रोल से की थी। इसके बाद उन्होंने चिरंजीवी के साथ ‘मास्टर’ (1997) और पवन कल्याण के साथ ‘सुस्वागतम’ (1998) जैसी हिट फिल्मों में काम किया। कई वर्षों तक अभिनय करने के बाद उन्होंने 2009 में रवि तेजा स्टारर ‘आंजनेयुलु’ से बतौर निर्माता अपनी नई पारी शुरू की। इसके बाद उन्होंने पवन कल्याण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और राम चरण जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया। हाल ही में वे फिल्म ‘संप्रदायिनी सुप्पिनी सुड्डापूजानी’ में अभिनय करते नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: बेटी जननी का हाथ सीने से लगाया और फूट-फूटकर रो पड़े ब्लॉकबस्टर स्टार बैंडला गणेश, विदाई में छलका पिता का दर्द

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed