कौन हैं जाहरा पेजेश्कियन? BRICS समिट के दौरान जिनकी खूब हो रही चर्चा | ACTPnews

कौन हैं जाहरा पेजेश्कियन? BRICS समिट के दौरान जिनकी खूब हो रही चर्चा


नई दिल्ली में जारी BRICS समिट 2026 के दौरान जाहरा पेजेश्कियन की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, जाहरा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की बेटी हैं। ब्रिक्स समिट में जाहरा, अपने पिता और पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली के दौरे पर आई हैं। जाहरा पेजेश्कियन ने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी दौरा किया। इसके साथ ही, जाहरा, नेशनल क्राफ्ट्स म्यूजियम में ब्रिक्स बाजार भी गईं और लोगों से बातचीत करती नजर आईं।

जाहरा ने म्यूजियम में देखा भारतीय प्रधानमंत्रियों का सफर

अपनी यात्रा के दौरान, जाहरा पेजेश्कियन ने उस म्यूजियम को देखा जहां भारत के प्रधानमंत्रियों के सफर, उनके योगदान और उनकी विरासत को दर्शाया गया है। म्यूजियम में जाहरा भारत के लोकतांत्रिक नेतृत्व और शासन व्यवस्था को दर्शाने वाली प्रदर्शनियों को देखती हुई नजर आईं। म्यूजियम के वीडियो में जाहरा पेजेश्कियन काले रंग का अबाया पहने हुए दिखाई दीं।

ब्रिक्स बाजार में क्राफ्ट्स और सांस्कृतिक विरासत को देखा

जाहरा और हसन मजीदी ने ब्रिक्स बाजार में ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों की आर्ट, क्राफ्ट्स और सांस्कृतिक विरासत को देखा। वहीं, ईरान पवेलियन में, जाहरा ने ईरान की समृद्ध कला, क्राफ्ट और सांस्कृतिक विरासत को दिखाने वाले कारीगरों से भी बातचीत की।

कौन हैं जाहरा पेजेश्कियन?

जाहरा पेजेश्कियन, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की बेटी होने के साथ-साथ अपने पिता की सियासी सलाहकार भी बताई जाती हैं। जाहरा अपने पिता के 2024 के राष्ट्रपति चुनावी कैंपेन के दौरान ईरान में एक जानी-मानी सार्वजनिक हस्ती बन गई थीं। जब उनके पिता मसूद ने उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेशन किया था, तब भी जाहरा उनके साथ नजर आई थीं। चुनावी कैंपेन के दौरान जाहरा पेजेश्कियन की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था। खासकर महिला वोटर्स में उनकी पहुंच ने मसूद पेजेश्कियन काफी फायदा पहुंचाया था।

क्यों खास है मसूद पेजेश्कियन का भारत दौरा?

गौरतलब है कि ब्रिक्स समिट में ईरान का होना कई मायनों में अहम है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का भारत में होना भी बड़ा मैसेज है। अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान पिछले 6 महीने से जंग लड़ रहा है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला है। ऐसे में मसूद पेजेश्कियन का भारत में होना पूरी दुनिया को अट्रैक्ट कर रहा है। उनका ये पहला भारत दौरा है। इस दौरान, बीते शुक्रवार को PM मोदी से ईरानी राष्ट्रपति की द्विपक्षीय वार्ता भी हुई है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उधर, PM मोदी ने BRICS समिट में वर्ल्ड लीडर्स को संबोधित किया और उनके सामने 10 प्रस्ताव रखे हैं।

ये भी पढ़ें- BRICS की इस तस्वीर में दिखा नया वर्ल्ड ऑर्डर! मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *