हरियाणा के गुरुग्राम में DLF के अंडर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट ‘द डहलियाज’ में एक इन्वेस्टर ने 121 करोड़ रुपए का फ्लैट खरीदा है। मधुसूदन ने ये फ्लैट टावर- वन की 20वीं मंजिल पर खरीदा। इस फ्लैट का सौदा 1.93 लाख प्रति वर्ग फुट के हिसाब से हुआ है। वहीं 1810 स्क्वायर फीट की बालकनी समेत इस फ्लैट का कुल स्पेस 8044 स्क्वायर फीट है। इसे गुरुग्राम की दूसरा सबसे महंगा फ्लैट माना जा रहा है। इससे पहले दिल्ली के एक नामी बिजनेसमैन ने इसी प्रोजेक्ट में 380 करोड़ रुपए में 4 अपार्टमेंट खरीदे थे। इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी करीब एक साल पहले यहां 69 करोड़ रुपए का एक फ्लैट खरीदा था। प्रॉपर्टी एक्सपर्ट मधुसूदन के इस फ्लैट की डील को मुंबई के मालाबार हिल और दिल्ली के लुंटियन जोन की कीमतों के बराबर आंक रहे हैं। ‘द डहलियाज’ प्रोजेक्ट के ब्रॉशर PHOTOS 5 कार पॉर्किंग स्लॉट भी दिए गए गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बने डीएलएफ के इस प्रोजेक्ट में ये फ्लैट मधुसूदन केला नाम के इन्वेस्टर ने खरीदा है। मधुसूदन को इस फ्लैट के साथ बेसमेंट में 5 कार पार्किंग स्लॉट भी अलॉट किए गए हैं। इस संपत्ति की कुल वैल्यू 120.71 करोड़ रुपए तय की गई है। कारपेट एरिया के हिसाब से इस फ्लैट की मूल दर 1.93 लाख रुपए प्रति स्क्वायर फीट बैठती है। यह सौदा 15 अप्रैल 2026 को रजिस्टर्ड हुआ था। हालांकि मधुसूदन केला और डीएलएफ की तरफ से फ्लैट के बारे में आधिकारिक स्टेटमैंट जारी नहीं किया गया है। अंडर-कंस्ट्रक्शन है दी डेहलियाज डीएलएफ का यह अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट अपनी भव्यता और आधुनिक सुविधाओं के लिए चर्चा में है। कंपनी अब तक इस प्रोजेक्ट में 221 फ्लैट बेच चुकी हैं, जिससे उसे कुल ₹16,000 करोड़ रुपए की बिक्री हासिल हुई है। इस लोकेशन पर डीएलएफ की दी कैमेलियाज का पजेशन किया जा चुका है। जिसमें देश के कई बड़े अमीर बिजनेसमैन रहते हैं। पांच साल में पजेशन का दावा डीएलएफ ने पिछले साल दावा किया था कि 5 साल में इस सोसाइटी के अपार्टमेंट का पजेशन (ऑनर्स को दे दिया जाएगा) दिया जाएगा। इस सोसाइटी का ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट 31 दिसंबर 2031 तक मिलने की बात कही गई है। पजेशन सौंपने के बाद 5 साल तक अगर इमारत में कोई स्ट्रक्चरल डिफेक्ट आता है, तो उसे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 90 दिनों के अंदर ठीक किया जाएगा। 2 पॉइंट में मधुसूदन के बारे में जानिए… ————– यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में शिखर धवन ने खरीदा सुपर लग्जरी अपार्टमेंट: 69 करोड़ रुपए कीमत, रईसों वाली सभी सुविधाएं; आयरिश गर्लफ्रेंड के साथ शिफ्ट हो सकते हैं भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन हरियाणा के गुरुग्राम में प्रॉपर्टी खरीदने के बाद चर्चा में हैं। उन्होंने गोल्फ कोर्स रोड पर DLF के सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियाज में एक अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 69 करोड़ रुपए है। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
गुरुग्राम में इन्वेस्टर ने खरीदा ₹121 करोड़ का फ्लैट:शहर की सबसे बड़ी डील, मुंबई के मालाबार-हिल के बराबर कीमत; शिखर धवन भी खरीद चुके | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











