गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर का नाम पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। अब दोनों को लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया, जहां कोमल रानी के लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। लाल साड़ी और ट्रेडिशनल ज्वेलरी में सजी एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर नजर आया तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे। कुछ लोगों ने इसे दोनों की शादी से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि सामने आए वीडियो से इस सिंदूर की असली वजह कुछ और ही निकलकर सामने आई है।
आखिर कोमल की मांग में सिंदूर आया कहां से?
दरअसल कोमल रानी जब लालबागचा राजा के पंडाल में पहुंचीं, तब उनकी मांग में सिंदूर नहीं था। वह लाल साड़ी और पीले ब्लाउज के साथ बेहद ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही थीं। दर्शन के दौरान कोमल ने बप्पा के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसी दौरान भगवान गणेश के चरणों में लगा सिंदूर उनके सिर पर लग गया। दर्शन के बाद जब कोमल कैमरे के सामने आईं तो यही सिंदूर उनकी मांग में दिखाई दिया। तस्वीरों में इसे देखकर सोशल मीडिया पर गुपचुप शादी की अटकलें शुरू हो गईं, लेकिन पूरी वीडियो फुटेज सामने आने के बाद स्पष्ट हुआ कि सिंदूर पंडाल में दर्शन के दौरान लगा था।
यहां देखें वीडियो
सिंदूर देखकर लोगों ने क्या कहा?
कोमल की मांग में सिंदूर दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि क्या गोविंदा और कोमल ने गुपचुप शादी कर ली है। वहीं कुछ लोगों ने दोनों की साथ मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए। इस पूरे मामले ने इसलिए भी ज्यादा ध्यान खींचा क्योंकि गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अब तक न तो गोविंदा और न ही कोमल रानी ने अपने बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही शादी की बातें फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं।
दो दिन पहले साथ पहुंचे थे लालबागचा राजा
22 सितंबर को गोविंदा और कोमल रानी एक साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। गोविंदा ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि कोमल लाल साड़ी और पीले ब्लाउज में नजर आईं। दोनों ने बप्पा के सामने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। गोविंदा ने वहां अंतिम आरती में भी हिस्सा लिया। दर्शन के दौरान पंडाल में काफी भीड़ थी। एक वीडियो में गोविंदा भीड़ के बीच फंसे नजर आए, जिसके बाद कोमल ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें आगे निकालने में मदद की। दोनों की यह बॉन्डिंग कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस पूरे घटनाक्रम की एक और बात ने लोगों का ध्यान खींचा। गोविंदा के पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अकेले लालबागचा राजा के दर्शन कर चुकी थीं। इसके बाद गोविंदा का कोमल के साथ उसी जगह पहुंचना चर्चा का विषय बन गया।
सुनीता आहूजा का क्या रहा रिएक्शन?
गोविंदा और कोमल को साथ देखने के बाद सुनीता आहूजा का एक बयान भी सामने आया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि इंसानों को कितना भी प्यार करो, वे धोखा दे देते हैं और लोगों को जानवरों से प्यार करना चाहिए क्योंकि वे साथ नहीं छोड़ते। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल की लालबागचा राजा वाली तस्वीरों से जोड़कर देखा गया। हालांकि, सुनीता ने इस बयान में सीधे तौर पर दोनों का नाम नहीं लिया था। सुनीता इससे पहले भी गोविंदा और कोमल के कथित रिश्ते पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। अगस्त में उन्होंने यहां तक दावा किया था कि अगर वह तलाक की अर्जी वापस नहीं लेतीं तो गोविंदा कोमल से शादी करने की तैयारी में थे। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी की संभावना को खारिज किया था।
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार?
कोमल रानी स्वर्णकार बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस हैं और उन्हें रानी स्वर्णकार के नाम से भी जाना जाता है। वह उत्तर प्रदेश से बताई जाती हैं और गोविंदा की आने वाली फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। दोनों की साथ में एयरपोर्ट पर तस्वीरें सामने आने के बाद अगस्त में उनके लिंकअप की चर्चाएं तेज हुई थीं। इसके बाद उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया। रिपोर्ट्स में कोमल का नाम गोविंदा की एक अन्य आगामी फिल्म ‘दुनियादारी’ से भी जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें: समय रैना की कार से निकलीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज, बनाया अटपटा मुंह, फिर भागीं
Latest Bollywood News
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













