झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। मतदान से पहले NDA अपने सभी 24 विधायकों को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में ठहराने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, होटल में 32 कमरे बुक किए गए हैं, जहां सभी विधायकों को रखा जाएगा। NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और अहमदाबाद उद्योगपति परिमल नाथवानी भी रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे हुए हैं। मतदान के दिन सभी विधायकों और नाथवानी को बसों के जरिए सीधे विधानसभा ले जाया जाएगा। जिन दो राज्यसभा सीटों पर मतदान होना है, उनमें एक सीट JMM संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई है। जबकि दूसरी सीट भाजपा नेता दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है। 2 सीटों पर 3 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव इन 2 सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। सत्तारूढ़ I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी मैदान में हैं। राजनीतिक समीकरणों को देखा जाए तो बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। जबकि दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आज से CM आवास में I.N.D.I.A की बैठक राज्यसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A. गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। गठबंधन के सभी विधायक और प्रमुख नेता 16 और 17 जून को मुख्यमंत्री आवास पर जुटेंगे। इस दौरान विधायकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ मॉक पोल भी कराया जाएगा, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की तकनीकी गलती की संभावना न रहे। गठबंधन की योजना के अनुसार मतदान के दिन सभी विधायक पहले मुख्यमंत्री आवास पर एकत्र होंगे। इसके बाद सभी एक साथ विधानसभा पहुंचकर मतदान में हिस्सा लेंगे। इस बीच मनोज पांडे ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और किसी भी विधायक को खरीदा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “हमारे विधायक एकजुट हैं। कोई उन्हें खरीद नहीं सकता।” राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी और मुख्यमंत्री की मुलाकात को लेकर उठ रहे सवालों पर मनोज पांडेय ने कहा कि नाथवानी एक बड़े औद्योगिक घराने से जुड़े हैं। शिष्टाचारवश या समर्थन मांगने के लिए यदि वे मुख्यमंत्री से मिले हों, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और I.N.D.I.A. गठबंधन राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। जानिए पेंच कहां फंस रहा राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार की जीत के लिए करीब 28 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता है। मौजूदा संख्या बल के आधार पर I.N.D.I.A. गठबंधन (झामुमो, कांग्रेस और राजद) दोनों सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है, क्योंकि उसके पास दोनों उम्मीदवारों को जिताने के लिए पर्याप्त विधायक हैं। वहीं, भाजपा के पास अपने 24 वोट हैं। ऐसे में NDA समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी को जीत सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 4 अतिरिक्त प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत होगी। यही 4 वोटों का ‘शॉर्टफॉल’ ही इस राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग की आशंकाओं और बयानों की कड़वाहट की असली वजह है। परिमल नाथवानी द्वारा ‘अंतरात्मा की आवाज’ और ‘सोरेन परिवार’ से पुराने रिश्तों की दुहाई देना, सत्तापक्ष के खेमे में सेंधमारी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
Source link
झारखंड राज्यसभा चुनाव; NDA ने 24 विधायकों की घेराबंदी की:निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी भी रेडिसन ब्लू होटल में रुके; दो सीटों पर 3 उम्मीदवार | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











