टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ पति ने की मारपीट:घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी | ACTPnews

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ पति ने की मारपीट:घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज, सास पर जेवर न लौटाने के आरोप; विवादों में रही शादी

टीवी शो अपोलीना- सपनों की उड़ान एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने हाल ही में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में एक्ट्रेस ने पति पर मारपीट, घरेलू हिंसा, चरित्र पर सवाल उठाने जैसे कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने शिकायत पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और नंद कीर्ति कौशिक का नाम भी शिकायत में लिखवाया है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, अदिति शर्मा जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास में अभिनीत से मिली थीं। दोनों की दोस्ती हुई और कुछ समय बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। 3 सालों तक डेट करने के बाद उन्होंने 12 नवंबर 2024 में परिवार की रजामंदी से अभिनीत से शादी की। शादी से पहले ही दोनों सितंबर 2024 से गोरेगांव के एक फ्लैट में साथ रह रहे थे। अदिति के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही अभिनीत का व्यवहार बदल गया। पति उनके कपड़ों और छोटी-छोटी बातों पर उनसे झगड़ने लगे। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि वो खुद घर का पूरा खर्च उठाती थीं, इसके बावजूद पति बार-बार उनसे पैसे मांगते थे। 1 जनवरी 2025 में कॉफी पर दोनों का झगड़ा हुआ, जिस समय अभिनीत ने एक्ट्रेस को गालियां देना शुरू कर दिया और उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाने लगे। अदिति ने आरोप लगाया है कि पति उन पर बार-बार दूसरे पुरुषों से संबंध होने का आरोप लगाते थे और उनका मोबाइल चेक करते थे। झगड़े इतने बढ़ने लगे कि दोनों अलग-अलग सोने लगे। एक्ट्रेस ने शिकायत में ये भी दावा किया है शादी के बाद उनके सारे गहने सास ने रख लिए, जिसमें सोने की चेन, सोने और हीरे की कई अंगूठियां, मंगलसूत्र, चूड़ियां भी शामिल हैं। बार-बार मांगने के बावजूद सास ने गहने नहीं लौटाए। पुलिस जांच जारी, कोई गिरफ्तारी नहीं एक्ट्रेस की शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल करीबियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पति ने लगाए थे को-स्टार से अफेयर के आरोप अदिति द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने से पहले उनके पति अभिनीत ने को-स्टार सामर्थ से अफेयर के आरोप लगाए थे। 2025 में अभिनीत कौशिक ने भी इंडिया फोरम से बातचीत में कहा था, अदिति के सभी करीबी हमारे बारे में जानते थे। मैं उसके मैनेजर की तरह रहता था, लेकिन मैं अब वाकई उसका सारा काम संभालता हूं। वो शादी के लिए डेढ़ साल से मेरे पीछे पड़ी थी। मैं उससे कहता था कि मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं। शुरुआत में मैं शादी के लिए एक्साइटेड था, लेकिन समय के साथ चीजें बदल गई थीं। डेढ़ साल बाद वो दबाव बनाने लगी और हमने नवंबर 2024 में शादी कर ली। आगे अभिजीत ने कहा, उसने शर्त रखी थी कि करियर की खातिर हमें इस शादी को राज रखना है। मैंने अपने पार्टनर के लिए सारी बातें मान लीं। हमने घर में उसके और मेरे भाई-बहनों, पेरेंट्स, पंडित जी के सामने सारे रीति-रिवाजों से शादी की। मेरे पास इस शादी के 1000 फोटोज हैं। वो उस समय वो अपोलीना शो की शूटिंग शुरू कर रही थी। उस शो की प्रोड्यूसर करिश्मा को इस बारे में पता चल गया था। आरोप- अदिति को एक्टर के साथ रंगे हाथों पकड़ा बातचीत में अभिनीत के लीगल एडवाइजर राकेश शेट्टी ने बताया है कि एक बार अभिनीत ने अदिति को सामर्थ गुप्ता (अपोलीना को-स्टार) के साथ घर में रंगे हाथ पकड़ा था। एक बार अभिनीत पुणे गए थे, तब अदिति ने समर्थ को घर बुलाया था। बिल्डिंग में म्यूचल फ्रैंड्स ने जब इसकी जानकारी दी, तब अभिनीत लौटा। इसके बाद पुलिस बुलाई गई थी। जब बाद में अदिति के पेरेंट्स को बुलाया गया तो अदिति ने कहा कि उनकी शादी मान्य नहीं है। ये एक मॉक ट्रायल था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed