तमिलनाडु में सस्ता बिक रहा प्याज, इन दुकानों से खरीद सकते हैं 35 रुपये में एक किलो | ACTPnews

तमिलनाडु में सस्ता बिक रहा प्याज, इन दुकानों से खरीद सकते हैं 35 रुपये में एक किलो


खुले बाज़ार में प्याज़ की कीमतें कम करने की कोशिश में, गुरुवार (3 सितंबर, 2026) को चेन्नई और तमिलनाडु के दूसरे शहरों में उचित मूल्य की दुकानों के ज़रिए ₹35 प्रति किलो के भाव पर प्याज़ की बिक्री शुरू की गई। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री वेंकटरमनन और सहकारिता मंत्री वी. गांधीराजन ने चेन्नई में इसकी बिक्री का उद्घाटन किया। रबी सीज़न में पैदा हुए लगभग 1,000 टन प्याज़ नासिक से खरीदे गए हैं। प्याज के लिए निर्धारित शर्तें ये हैं कि वे ए-ग्रेड के हों, अच्छी बाज़ार-योग्य गुणवत्ता के हों, सड़े हुए न हों, उनमें अत्यधिक अंकुरण न हो और उनका आकार 45 मिमी या उससे अधिक हो।

वेल्लोर की कलेक्टर ने बेचा प्याज


कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए वेल्लोर ज़िले की कलेक्टर पीएस लीला एलेक्स ने उचित मूल्य की दुकानों पर 35 रुपये प्रति किलो के भाव से प्याज़ की बिक्री शुरू की। पी.एस. लीला एलेक्स तमिलनाडु कैडर की 2020 बैच की IAS अधिकारी हैं। एक कुशल एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर पहचानी जाने वालीं लीला एलेक्स को वेल्लोर जिले की नई कलेक्टर हैं।

ट्रेन से पहुंचाया जा रहा है प्याज

इन्हें भारत सरकार के निर्देशों पर नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NAFED) और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NCCF) ने हासिल किया है और मालगाड़ी व सड़क मार्ग से चेन्नई पहुंचाया है। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही एक और रेलगाड़ी से माल आने की उम्मीद है। बता दें कि प्याज की कीमतों में अचानक उछाल आ गया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने सस्ता प्याज मुहैया कराने के लिए कांदा एक्सप्रेस चलाया है।

कहां कहां से खरीद सकते हैं सस्सा प्याज

  • तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई सहित राज्य के शहरी इलाकों की 8,739 राशन दुकानों के माध्यम से ₹35/किलो प्याज की बिक्री शुरू की है।
  • प्रत्येक राशन कार्डधारक परिवार को 1 किलो प्याज दिया जा रहा है।सरकार द्वारा संचालित फार्म फ्रेश सहकारी दुकानों पर भी यह सस्ता प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • जिला उपभोक्ता सहकारी थोक भंडार (District Consumer Cooperative Wholesale Stores) और प्राथमिक सहकारी समितियों से आप सस्ता प्याज खरीद सकते हैं।
  • NCCF और NAFED मोबाइल वैन: केंद्रीय एजेंसियों (NCCF और NAFED) द्वारा प्रमुख शहरों में मोबाइल वैन और ट्रकों के जरिए सीधे ₹35 प्रति किलो में प्याज बेचा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

प्याज की बड़ी खेप लेकर दिल्ली पहुंची ‘कांदा एक्सप्रेस’, 35 रुपये प्रति किलो खरीदने को रहें तैयार

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed