प्रसिद्ध टीवी सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के निर्माता असित कुमार मोदी शनिवार को त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान नारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया
सुबह करीब ग्यारह बजे असित मोदी अपने बेटे और बहू के साथ शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण पहुंचे। उन्होंने मंदिर में भगवान नारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान तीर्थपुरोहितों ने उनका भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, असित मोदी भविष्य में अपने पुत्र के विवाह के लिए इस पौराणिक स्थल को देखने आए थे। देवभूमि उत्तराखंड पहुंचना सौभाग्य
असित मोदी ने इस अवसर पर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पहुंचना उनका सौभाग्य है। उन्होंने प्रकृति द्वारा निर्मित इस स्थान की खूबसूरती और दिव्यता का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह वह दिव्य स्थान है जहां माता पार्वती और भगवान शिव विवाह के बंधन में बंधे थे और यहां पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की दिव्य आध्यात्मिक परंपरा का अनुभव भी साझा किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैंखंडी और अन्य तीर्थपुरोहित मौजूद रहे।
Source link
तारक मेहता के निर्माता असित मोदी त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे:पुत्र के विवाह के लिए पौराणिक स्थल देखने आए, शिव-पार्वती विवाह स्थल पर की विशेष पूजा | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-

नेशनल फिल्म अवॉर्ड का ऐलान, ‘श्रीकांत’ बनी बेस्ट फिल्म, कार्तिक आर्यन-यामी गौतम ने मारी बाजी, देखें विजेताओं की लिस्ट | ACTPnews
-

World News Updates; India Japan Bullet Train project US Iran Israel Pakistan Breaking News | ACTPnews
-

‘छोटे-से देश सिंगापुर को भी अंतरिक्ष तक साथ ले गए’, विक्रम-1 की सफलता पर बोले हाई कमिश्नर वोंग | ACTPnews
-

जस्ट मैरिड! जेनिफर विंगेट ने की शादी, फैंस को हसबैंड से ऑफिशियली कराया इंट्रोड्यूस, शेयर कीं व्हाइट वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें | ACTPnews








