'द प्राइड ऑफ भारत' के लिए इंटरनेशनल एक्शन टीम तैयार:ऋषभ शेट्टी की फिल्म में एक्शन डिजाइन करेंगे 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम मार्क हेंसन | ACTPnews

'द प्राइड ऑफ भारत' के लिए इंटरनेशनल एक्शन टीम तैयार:ऋषभ शेट्टी की फिल्म में एक्शन डिजाइन करेंगे 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम मार्क हेंसन

फिल्म निर्माता संदीप सिंह अपनी आने वाली बड़ी ऐतिहासिक फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी, छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब इस फिल्म को और खास बनाने के लिए निर्माताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक्शन टीम को शामिल किया है, जो फिल्म के युद्ध और एक्शन सीन्स को शानदार बनाने पर काम करेगी। युद्ध के सीन को भव्य के लिए किया जा रहा है इस पीरियड फिल्म को भव्य बनाने के लिए जो टीम जोड़ी गई है वह फिल्म के युद्ध और एक्शन सीन्स को तैयार करने में जुट गई है। लोकप्रिय सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के अलावा ‘वाइकिंग्स’, ‘द विचर’ और ऑस्कर विनर फिल्म ‘ग्रैविटी’ में अपने एक्शन डिजाइन के लिए पहचाने जाने वाले मार्क हेंसन इसके एक्शन की कमान संभालेंगे। हॉलीवुड के दो और अनुभवी शामिल फिल्म की एक्शन टीम में हॉलीवुड के दो और अनुभवी नाम भी शामिल किए गए हैं। पहले व्लाद रिमबर्ग, जिन्होंने ‘द फेट ऑफ द फ्यूरियस’, ‘ब्लडशॉट’ और ‘लूसिफर’ जैसे प्रोजेक्ट पर काम किया है, दूसरे क्रेग मैक्रे, जो ‘ट्रॉय: फॉल ऑफ ए सिटी’ के लिए चर्चित रहे हैं। मेकर्स का दावा है कि यह टीम भारतीय ऐतिहासिक सिनेमा के सबसे बड़े युद्ध सीन्स में से एक तैयार करेगी। विवेक ओबेरॉय मुगल सम्राट औरंगजेब के रोल में दिखेंगे करीब 500 करोड़ रुपए के बजट में बन रही यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। ऋषभ के अलावा इसमें अर्जुन रामपाल, विवेक ओबेरॉय और शेफाली शाह भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में शेफाली उनकी मां राजमाता जीजाबाई के किरदार में नजर आएंगी, जबकि विवेक, मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अर्जुन फिल्म के मुख्य विलेन के रूप में दिखाई देंगे। मेकर्स का दावा है कि सभी किरदारों को ऐतिहासिक संदर्भों के अनुरूप बड़े पैमाने पर परदे पर उतारा जाएगा। अधिकांश शूटिंग महाराष्ट्र के ऐतिहासिक किलों में होगी फिल्म की अधिकांश शूटिंग महाराष्ट्र के विभिन्न ऐतिहासिक किलों और लोकेशनों पर की जाएगी, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। मेकर्स का उद्देश्य युद्ध, किलों और ऐतिहासिक परिवेश को वास्तविकता के करीब दिखाना है। फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मराठी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसका लक्ष्य भारतीय दर्शकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाना है। ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। छत्रपति पर अब तक फिल्म और टीवी में 60 से अधिक प्रोजेक्ट्स बन चुके हैं 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के सबसे प्रेरणादायक योद्धाओं में गिने जाते हैं। उनके जीवन पर अब तक फिल्म और टेलीविजन में 60 से अधिक प्रोजेक्ट्स बन चुके हैं। इसकी शुरुआत 1923 में आई मूक फिल्म ‘सिंहगढ़’ से हुई थी। मेकर्स का कहना है कि ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति….’ इस ऐतिहासिक विरासत को नए पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed