दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट, UP-बिहार समेत 21 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी | ACTPnews

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का अलर्ट, UP-बिहार समेत 21 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी


देश के कई हिस्सों में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत 21 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 72 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पूर्वी भारत में बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका ने भी चिंता बढ़ा दी है। मौसम का असर उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों तक देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट

  • उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में बारिश के साथ आंधी चल सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आस-आस रहने का अनुमान है।
  • बिहार में भी मौसम बिगड़ने वाला है। पटना, गया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।
  • दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
  • राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है।
  • मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, भिंड, कटनी और सिंगरौली समेत कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है।

पहाड़ों पर जाने से पहले मौसम जरूर देखें

  • उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर रहेगा। 
  • हिमाचल के शिमला, चंबा, मंडी, सोलन और कांगड़ा में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। 
  • जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम बढ़ाएगा बारिश

इस बीच, बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का सिस्टम आने वाले दिनों में बारिश बढ़ा सकता है। 21 सितंबर को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने और 22 सितंबर को इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। इसका असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ बिहार और झारखंड तक पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-

हूती-सऊदी तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा अलर्ट, मिडिल ईस्ट की यात्रा को लेकर नागरिकों को किया सावधान

कटरा में माता वैष्णो देवी हेलिपैड पर लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed