नेपाल के बाद चीन में लैंडस्लाइड, दो लोगों की हो गई मौत और 10 लापता | ACTPnews

नेपाल के बाद चीन में लैंडस्लाइड, दो लोगों की हो गई मौत और 10 लापता


ट्रॉपिकल साइक्लोन Saudel की वजह से कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के बाद ईस्टर्न चीन में लैंडस्लाइड हुआ है। इसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग अभी भी लापता हैं। सरकारी मीडिया ने आज (रविवार को) बताया कि लैंडस्लाइड में लगभग 12 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

सुइचुआन काउंटी में एक गांव का भाग बह गया

अधिकारियों ने एक स्टेटमेंट में बताया कि शनिवार सुबह जियांग्शी प्रांत के सुइचुआन काउंटी के एक गांव के एक भाग में लैंडस्लाइड हुआ। घटना की खबर मिलते ही बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आगे के खतरे के मद्देनजर लोकल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

रेस्क्यू टीम ने एक को खोज निकाला

उन्होंने आगे कहा कि मलबे से निकाले गए एक शख्स को मृत पाया गया, जबकि दो अन्य लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। दोनों अब ठीक हैं। सरकारी ब्रॉडकास्ट ‘सीसीटीवी’ ने बताया कि रविवार की सुबह बचावकर्मियों ने लापता लोगों में से एक को खोज निकाला। हालांकि उसकी मौत हो चुकी थी।

तीसरी बार तट से टकराया तूफान

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चक्रवात सौडेल ने 28 अगस्त को झेजियांग प्रांत में 2 बार दस्तक दी थी। इसके बाद गुरुवार को यह फुजियान प्रोविंस में उष्णकटिबंधीय तूफान के तौर पर तीसरी बार तट से टकराया।

हुआतिंग कस्बे में ढह गए 100 से ज्यादा मकान

झेजियांग और फुजियान, दोनों जियांग्शी के पड़ोसी प्रोविंस हैं। शिन्हुआ के मुताबिक, फुजियान में लोकल अफसरों ने बीते को बताया कि कई दिनों से जारी भारी बारिश के बाद कई लोग लापता हैं। हालांकि, लापता लोगों की सटीक संख्या अभी साफ नहीं है, लेकिन पुतियान सिटी के हुआतिंग कस्बे में 100 से ज्यादा मकान ढह गए हैं।

सुरक्षित जगहों तक पहुंचाए गए 6 लाख लोग

‘शिन्हुआ’ ने बताया कि गुरुवार दोपहर एक तटबंध के ऊपर से पानी बहने लगा और बाद में तेज दबाव के बाद वह टूट गया। इससे कई गांवों में बाढ़ आ गई और लोग वहां फंस गए। फिर, शुक्रवार की रात तक फुजियान में समंदर के पास और जमीन पर मौजूद जोखिम वाले क्षेत्रों से लगभग 6 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका था। इससे पहले हाल ही में नेपाल में फिर से भयानक लैंडस्लाइड की घटना हुई। इससे नदी का बहाव आंशिक रूप से बाधित हो गया था।

(इनपुट- एपी)

ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ के 11वें दिन मलबे से सुरक्षित निकाली गईं 2 जिंदगियां, सामने आया वीडियो

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports