पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले का VIDEO:गार्ड से मारपीट-पथराव, पोस्टर फाड़े; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार | ACTPnews

पटना में खान सर की कोचिंग पर हमले का VIDEO:गार्ड से मारपीट-पथराव, पोस्टर फाड़े; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। भास्कर से बातचीत में टाउन DSP-1 राजेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है। टाउन DSP के मुताबिक, रोशन आनंद और उसके दोनों सहयोगियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खान सर ने हमले का आरोप ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और कोचिंग के कर्मियों पर लगाया है। इस घटना के बाद बिहार शिक्षा विभाग ने कोचिंग नीति बनाए जाने की घोषणा की है। अगले 3 महीने के भीतर कोचिंग नीति तैयार की जाएगी। इसके तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ तैयार किया जाएगा। CCTV की कुछ तस्वीरें… खान सर बोले- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी खान सर का कहना है कि हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया गया।। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। खान सर ने पहले 8 से 10 राउंड गोली चलने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा- ‘माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया।’ खान सर की ओर से दायर FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग से इनकार किया है। हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर आज यानी बुधवार को बंद किया गया है। खान सर ने कहा, ‘आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।’ इधर, कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में खान सर के छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। गोली चलने के सवाल पर बचते नजर आए गोली चलने के सवाल पर खान सर जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने छात्रों से अपील की- ‘सड़क खाली कर दीजिए। हम यहां किसी हमले के लिए तैयार नहीं थे। मारपीट करने के लिए नहीं बैठे थे। गार्ड का सिर फोड़ दिया गया है। खान सर ने बताया कि जिस समय हमला हुआ, उस वक्त ज्यादातर गार्ड्स की ड्यूटी खत्म हो चुकी थी। उन्होंने कहा, ‘पहली प्राथमिकता घायल गार्ड को बचाने की है। उसे बेरहमी से पीटा गया है। वह PMCH में भर्ती है। पता नहीं हमलावरों का निशाना कौन था। उन्होने आगे कहा, ‘हम लोगों की कोशिश रहती है कि गरीब से गरीब बच्चों को पढ़ाया जाए, इससे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार और पुलिस अलर्ट है। रात 2 बजे तक सभी अफसर यहां मौजूद थे। पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे।’ कोचिंग से आईं कुछ तस्वीरें देखिए… यहां से शुरू हुआ विवाद खान सर की कोचिंग के बगल में ज्ञान बिंदु कोचिंग है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के बोर्ड के ऊपर खान सर का पोस्टर लगा दिया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिहार पुलिस में चयनित 12 हजार छात्रों के सम्मान समारोह का पोस्टर लगाया गया था। उसी पोस्टर को लेकर विवाद शुरू हुआ और बाद में मामला बढ़ गया। हमले के बाद खान सर ने बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। रोशन आनंद बोले- मेरे कोचिंग को बर्बाद करने की कोशिश वहीं, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में रोशन आनंद ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस की वजह से खान ये सब करवा रहा है। रोशन आनंद ने कहा, “ये सब खान सर की साजिश है। मुझे फंसाने और ज्ञान बिंदु कोचिंग को बर्बाद करने के लिए पूरी साजिश रची गई है।” ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के मुताबिक, “कल रात कोई गोली नहीं चली, लेकिन यह बताया गया कि हमारे लोगों की ओर से फायरिंग की गई है।” SSP बोले- CCTV खंगाल रहे, एक्शन लेंगे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया, कुछ स्टूडेंट्स ने कोचिंग में मारपीट की। पोस्टर भी फाड़े। गार्ड को चोट आई है। CCTV से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जो भी इस घटना में शामिल होगा। उस पर एक्शन लिया जाएगा। अब खान सर के बारे में जानिए पटना में GS रिसर्च सेंटर चलाते हैं खान सर का यूट्यूब चैनल पर 21 लाख फॉलोअर्स हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सरल भाषा में विषयों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। खान सर की कोचिंग पर हमले से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *