पाकिस्तान में ईसाई शख्स पर ईशनिंदा का आरोप, घर-फार्मेसी फूंकी; डर से भागे 35 परिवार | ACTPnews

पाकिस्तान में ईसाई शख्स पर ईशनिंदा का आरोप, घर-फार्मेसी फूंकी; डर से भागे 35 परिवार


Highlights

  • पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप के बाद भीड़ ने ईसाई व्यक्ति का घर और फार्मेसी जला दी।
  • घटना के बाद 35 से ज्यादा ईसाई परिवार सुरक्षा की चिंता में अपने घर छोड़कर भागे।
  • पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित स्थान पर रखा, जबकि आगजनी के मामले में भी अलग FIR दर्ज की।

लाहौर: पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप के बाद एक ईसाई व्यक्ति के घर और फार्मेसी को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में रहने वाले ईसाई समुदाय के 35 से ज्यादा परिवारों को अपनी सुरक्षा के लिए घर छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले के घरियाल कलां गांव में हुई। आरोपी की पहचान 40 साल के कामरान गुल मसीह के रूप में हुई है। उस पर सोशल मीडिया पर ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री साझा करने का आरोप है।

मस्जिद से लोगों को जुटने का हुआ ऐलान

पुलिस अधिकारी जुबैर अब्बास ने बताया कि कामरान गुल मसीह को गिरफ्तार कर लिया गया है। भीड़ के हाथों उसकी हत्या होने की आशंका को देखते हुए उसे सुरक्षा के लिए एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। हालांकि, एक स्थानीय मस्जिद से लोगों को उसके घर के आसपास जुटने की घोषणा की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीड़ ने पहले मसीह के घर में आग लगा दी और फिर उसकी फार्मेसी को भी जला दिया। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही भीड़ के पहुंचने की खबर फैली, मसीह के परिवार और इलाके में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोग अपनी सुरक्षा के लिए वहां से निकलने लगे।

35 से ज्यादा ईसाई परिवारों ने छोड़े घर

पुलिस अधिकारी जुबैर अब्बास के मुताबिक, इस घटना के बाद 35 से ज्यादा ईसाई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े। घटना की सूचना मिलने पर सीनियर अफसरों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात को काबू में किया। इस मामले में पुलिस ने कामरान गुल मसीह के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-C के तहत केस दर्ज किया है। यह धारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने से जुड़े मामलों में लगाई जाती है।

फेसबुक वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्राथमिकी यानी FIR के मुताबिक, पुलिस शिकायतकर्ता रईस अहमद ने बताया कि वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कामरान गुल मसीह ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया है। आरोप है कि यह वीडियो एक दिन पहले जॉन शाकी नाम के यूजर ने अपलोड किया था। FIR के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने वीडियो को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में उसे USB ड्राइव में ट्रांसफर किया गया और सील करके जब्त कर लिया गया। वीडियो के स्क्रीनशॉट भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।

आगजनी और तोड़फोड़ के आरोप में अलग केस

पुलिस ने मसीह के खिलाफ दर्ज मामले के अलावा घर और फार्मेसी में तोड़फोड़ करने तथा आग लगाने के आरोपियों के खिलाफ भी अलग FIR दर्ज की है। इस मामले में 5 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद घटना ने इलाके के ईसाई समुदाय में डर पैदा कर दिया। कई परिवारों ने संभावित हमलों की आशंका के चलते अपने घर छोड़ दिए।

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप पर पहले भी हुई हिंसा

पाकिस्तान में ईसाई और हिंदू समेत धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को भेदभाव, धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ता रहा है। देश में ईशनिंदा का मुद्दा बेहद संवेदनशील है। कई बार केवल ईशनिंदा के शक में ही लोगों की हत्या कर दी गई है। ऐसे आरोपों के बाद भीड़ की हिंसा की घटनाएं बार-बार सामने आती रही हैं। कई मामलों में अदालत की जांच या फैसला आने से पहले ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है।

2021 में श्रीलंकाई नागरिक की भीड़ ने की थी हत्या

साल 2021 में पाकिस्तान के औद्योगिक शहर सियालकोट में एक फैक्ट्री में काम करने वाले श्रीलंकाई नागरिक की ईशनिंदा के शक में गुस्साई भीड़ ने हत्या कर दी थी। इस घटना की खबर पाकिस्तान से बाहर भी बड़े स्तर पर सुर्खियों में रही थी। ताजा घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपों के बाद अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भीड़ की हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (PTI से इनपुट्स के साथ)

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर उड़ा कानून का मजाक, ईशनिंदा का शक होने पर संदिग्ध को मार दी गोली

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *