Highlights
- नए अमेरिकी टैरिफ के विरोध में कनाडा ने संयुक्त उद्घाटन समारोह रद्द करने का फैसला किया।
- ट्रंप बोले, पुराने समझौते में बदलाव करेंगे जिससे अमेरिका को मुनाफे में 50% हिस्सा मिलेगा।
- 27 जुलाई से शुरू होगा गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज, व्यापार और आवाजाही को मिलेगी नई रफ्तार।
वॉशिंगटन/ओटावा: अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव का असर अब दोनों देशों के साझा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर भी दिखाई देने लगा है। कनाडा ने अमेरिका को गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज के संयुक्त उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण वापस ले लिया है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि कनाडा पहले ही अमेरिका को ‘भारी टैरिफ’ दे रहा है। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि पिछली अमेरिकी सरकार ने इस परियोजना से जुड़ा समझौता बहुत खराब तरीके से किया था, लेकिन अब उसकी शर्तें बदल चुकी हैं।
ट्रंप ने कनाडा पर लगाया था एक्स्ट्रा 50 प्रतिशत टैरिफ
कनाडा को झटका देते हुए ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, नए समझौते के तहत अब अमेरिका को इस परियोजना के शुद्ध मुनाफे का 50 फीसदी हिस्सा मिलेगा। यह विवाद उस समय सामने आया है जब अमेरिका ने इसी हफ्ते कनाडा के कुछ उत्पादों पर एक्स्ट्रा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कदम कनाडा द्वारा अमेरिकी उत्पादों के साथ किए जा रहे ‘भेदभावपूर्ण व्यवहार’ के जवाब में उठाया गया है। ये अतिरिक्त शुल्क मोटर वाहन, डेयरी उत्पाद और अल्कोहलिक बेवरेज जैसे क्षेत्रों से जुड़े कुछ कनाडाई सामानों पर लागू होंगे। ट्रंप के हस्ताक्षर वाले आदेश के 30 दिन बाद ये टैरिफ प्रभावी हो जाएंगे।
ट्रंप के दावे को कनाडा के मंत्री ने सिरे से नकारा
अमेरिका के इस फैसले के बाद कनाडा के इन्फ्रास्ट्रक्चर मिनिस्टर ग्रेगर रॉबर्टसन के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका की ओर से इस हफ्ते दी गई व्यापारिक कार्रवाई की धमकी को देखते हुए दोनों देशों का साथ में जश्न मनाना सही नहीं होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि यह पुल एक बेहद महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना है, जो कई सालों की मेहनत का परिणाम है और भविष्य में आर्थिक विकास का बड़ा आधार बनेगी। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि 2012 में कनाडा और मिशिगन के बीच हुआ समझौता अब लागू नहीं है। लेकिन ग्रेगर रॉबर्टसन ने उद्घाटन समारोह के बाद कहा कि ट्रंप का यह दावा सही नहीं है और 2012 का समझौता अब भी प्रभावी है।
विंडसर के मेयर ने रिश्तों में तल्खी पर निराशा जताई
उधर, कनाडा के विंडसर शहर के मेयर ड्रू डिल्केंस ने भी दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी पर निराशा जताई। उन्होंने कहा,
‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि हालात यहां तक पहुंच गए हैं। यह साफ दिखाता है कि इस समय अमेरिका के साथ हमारे संबंध किस स्थिति में हैं। यह समारोह थोड़ा फीका जरूर रहा, लेकिन फिलहाल हालात ऐसे ही हैं।’
शुक्रवार को कनाडा की ओर से विंडसर में इस केबल-स्टे ब्रिज परियोजना के पूरा होने पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसमें कनाडा सरकार, ओंटारियो सरकार, विंडसर-डेट्रॉयट ब्रिज अथॉरिटी, ब्रिजिंग नॉर्थ अमेरिका और होवे परिवार के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
27 जुलाई से आम लोगों के लिए खोला जाएगा पुल
पुल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज उत्तरी अमेरिका की सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस पुल को 27 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से आम लोगों के लिए आधिकारिक रूप से खोल दिया जाएगा। यह पुल कनाडा के हाईवे-401 को अमेरिका के इंटरस्टेट-75 से सीधे जोड़ता है। मिशिगन और ओंटारियो के बीच हर साल लगभग 300 अरब डॉलर का व्यापार इसी कॉरिडोर से होता है। इस प्रोजेक्ट में 6 लेन वाला पुल, 16 टोल लेन और कनाडा व अमेरिका के लिए कुल 60 जांच लेन बनाई गई हैं। इससे दोनों देशों के बीच यात्रियों और व्यावसायिक माल की आवाजाही ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है। (ANI से इनपुट्स के साथ)
ये भी पढ़ें: अमेरिका पर भड़के कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी, बोले- हमारे सामान पर 50% टैरिफ लगा तो देंगे जवाब
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













