पुलवामा में क्रिकेट का खुमार, रॉयल प्रीमियर लीग के पहले मैच में उमड़े 20 हजार लोग, 6 दर्शक घायल | ACTPnews

पुलवामा में क्रिकेट का खुमार, रॉयल प्रीमियर लीग के पहले मैच में उमड़े 20 हजार लोग, 6 दर्शक घायल


कभी जिस पुलवामा की पहचान हिंसा और तनाव की खबरों से होती थी, बुधवार की शाम वही शहर क्रिकेट के जुनून में डूबा नजर आया। मैदान पर फ्लडलाइट्स की रोशनी थी, स्टैंड्स में हजारों लोगों का उत्साह था और हर चौके-छक्के के साथ तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। रॉयल प्रीमियर क्रिकेट लीग के दूसरे संस्करण के आगाज ने साउथ कश्मीर के इस जिले में खेल और जश्न की एक अलग तस्वीर पेश की।

स्टेडियम पहुंचे 20 हजार दर्शक

पुलवामा के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के पहले मुकाबले को देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। डे-नाइट मुकाबले के दौरान स्टेडियम का माहौल पूरी तरह क्रिकेट के जश्न में डूब गया। दर्शकों ने तालियों और ढोल की आवाज के बीच खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और लीग की शुरुआत का जश्न मनाया।

रॉयल प्रीमियर लीग की वापसी को स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए सकारात्मक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ उन्हें एक ऐसा मंच देते हैं, जहां वे तनाव और निराशा से दूर मिलकर खुशी के पल साझा कर सकें।

भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

बुधवार को मुकाबला शुरू होने से पहले स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। स्टेडियम की एक दीवार गिरने से 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है। इसके बावजूद क्रिकेट को लेकर दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग मुकाबला देखने के लिए मैदान में डटे रहे। स्थानीय लोगों ने भी लीग के आयोजन का स्वागत किया। उनका कहना है कि पुलवामा जैसे इलाके में नियमित खेल गतिविधियां युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती हैं।

रॉयल प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में कश्मीर की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण PDP विधायक वहीद पर्रा ने किया, जबकि उद्घाटन मुकाबले से पहले पुलवामा की SSP तनु श्री ने टॉस किया। पिछले साल भी रॉयल प्रीमियर लीग ने साउथ कश्मीर में क्रिकेट फैंस के बीच खासा उत्साह पैदा किया था। बता दें, कश्मीर में क्रिकेट काफी लोकप्रिय है। हाल ही में जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया। आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। हालांकि, पहले टेस्ट में नबी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए।

यह भी पढ़ें:

जो रूट का बड़ा कारनामा, हेडिंग्ले टेस्ट में उतरते ही जैक कैलिस को पछाड़ा, स्टुअर्ट ब्रॉड की कर ली बराबरी

इंग्लैंड में दिखा अनोखा नजारा, 2 गेंदबाजों ने किया 5 विकेट हॉल लेने का कमाल, फिर मैच बॉल के हुए दो टुकड़े

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports