बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा को पैर में इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पश्चिम बंगाल के ढाकुरिया स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनकी सह-कलाकार सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक्टर के परिवार की तरफ से हेल्थ नोट जारी कर यह जानकारी दी है। डॉक्टर के मुताबिक राजेश शर्मा अभी खतरे से बाहर नहीं हैं। सेट पर पैकअप के बाद हुआ हादसा
सुदीपा चटर्जी के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक यह घटना हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुई। राजेश शर्मा वहां प्रभास की आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वे सेट के पास पेड़-पौधों वाले इलाके में लोकल टेक्नीशियन्स के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पैर में किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने काट लिया। उस समय मामला गंभीर नहीं लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत कोई मेडिकल मदद नहीं ली और काम जारी रखा। फ्लाइट में अचानक बढ़ गया बुखार
कीड़े के काटने के करीब छह घंटे बाद राजेश शर्मा के दाहिने पैर में तेज दर्द शुरू हो गया और उनकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद भी उन्होंने कोलकाता के लिए फ्लाइट पकड़ी। सफर के दौरान उन्हें तेज बुखार आ गया और वे काफी बेचैन हो गए। कोलकाता पहुंचने पर अगले दिन उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिवार ने उन्हें तुरंत ढाकुरिया के मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती हुए एक दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। पैर में छाले पड़े, फेफड़ों में क्लॉट का खतरा
अस्पताल के डॉक्टर अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया कि कीड़े का इन्फेक्शन पैर के अंगूठे से लेकर घुटने तक फैल गया है। प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक अभी स्थिति के बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। राजेश शर्मा को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों को चिंता है कि इन्फेक्शन की वजह से ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) बन सकता है। अगर यह क्लॉट फेफड़ों तक पहुंचता है, तो जान का खतरा हो सकता है। प्रभास की फिल्में और राजेश के हालिया प्रोजेक्ट्स
राजेश शर्मा हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम्)’ में नजर आए थे। वहीं अभिनेता प्रभास इन दिनों डायरेक्टर हनु राघवपुड़ी की फिल्म ‘फौजी’ और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि राजेश शर्मा इनमें से किस फिल्म के सेट पर शूटिंग कर रहे थे जब यह हादसा हुआ। प्रसेनजीत चटर्जी और कलाकारों का मिला साथ
हेल्थ नोट में बताया गया है कि इस मुश्किल समय में बंगाल मोशन पिक्चर्स आर्टिस्ट्स फोरम और राजेश के दोस्त उनके साथ खड़े हैं। अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी लगातार परिवार के संपर्क में हैं और मदद कर रहे हैं। राजेश शर्मा की मां और पूरे परिवार ने संकट की इस घड़ी में साथ देने के लिए मीडिया और शुभचिंतकों का आभार जताया है। अस्पताल की टीम लगातार जांच कर रही है और गुरुवार को उनका ऑफिशियल हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा सकता है।
Source link
प्रभास की फिल्म के सेट पर हादसा, राजेश शर्मा एडमिट:डॉक्टर बोले- अभी खतरे से बाहर नहीं; शूटिंग के दौरान कीड़े ने काटा | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports






