फायरिंग मामले में खान सर के गार्ड्स गिरफ्तार, हथियार जब्त:खान सर से पुलिस की पूछताछ; रौशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्रों का कैंडल मार्च | ACTPnews

फायरिंग मामले में खान सर के गार्ड्स गिरफ्तार, हथियार जब्त:खान सर से पुलिस की पूछताछ; रौशन आनंद की रिहाई को लेकर छात्रों का कैंडल मार्च

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात हुए फायरिंग मामले में नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड ने की थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को कदमकुआं थाने लेकर आई। 3 घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों के हथियार भी सत्यापन के लिए जब्त किए हैं। फायरिंग वाले वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में नई FIR दर्ज की गई है। खान सर से भी कोचिंग के अंदर पुलिस ने पूछताछ की है। इधर, ज्ञान बिंदु के डारेक्टर की रिहाई के लिए छात्र सड़क पर उतरे हैं। कोचिंग से कारगिल चौक तक मार्च निकाला। कैंडल जलाकर रौशन आनंद की रिहाई की मांग की। इस प्रदर्शन में 5 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए। पटना में छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें… फायरिंग और गार्ड्स की गिरफ्तारी की तस्वीरें… 2 जून की रात हमले के दौरान फायरिंग का आरोप 2 जून की रात करीब 10 बजे पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड की पिटाई की, परिसर में पत्थरबाजी की और खान सर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर खान सर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शुरुआत में दावा किया था कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने फायरिंग वाले बयान से दूरी बना ली। इसके बाद खान सर की ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने आरोप लगाया था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और इस घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं है। अब नए वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वीडियो में गार्ड के साथ मारपीट करते दिखे थे लोग बुधवार को हमला के सीसीटीवी फुटेज भी आया। वीडियो में कुछ लोग कोचिंग के गार्ड के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर चलाए गए और कोचिंग के पोस्टर भी फाड़ दिए गए थे। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 को जेल भेजा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया। बुधवार शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा, “पुलिस ने साफ किया है कि गोली चलने की बात नहीं है। पूरी तरह हमें और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। घटना की जानकारी मुझे नहीं थी। मैं किडनी का मरीज हूं और पिछले साल मेरा ऑपरेशन भी हुआ था।” मुझे फंसाया जा रहा है, मुझे कोर्ट पर भरोसा है जेल भेजे जाने के बाद रौशन आनंद ने कहा कि गोली चलने के आरोप को प्रमुखता देकर उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी संस्था को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। रौशन आनंद ने कहा, “जब कोई आगे बढ़ता है तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है। हम मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें रोकने की कोशिश हो रही है।” उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। रौशन आनंद ने कहा, “भारत का राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ है। सत्य की ही जीत होती है। हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा और हम सच के साथ बाहर आएंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में उनकी संस्था के छात्रों का अच्छा प्रदर्शन होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। रौशन आनंद ने कहा, “यह पूरी तरह सोची-समझी साजिश है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। अब देखना है कि हमें न्याय मिलता है या नहीं।” खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed