फिल्म से लीक हुआ इंटीमेट सीन, डरकर 4 दिन घर में बंद रहीं राधिका आप्टे, बोलीं- ‘ड्राइवर-गार्ड तक पहुंच गई थी क्लिप’ | ACTPnews

फिल्म से लीक हुआ इंटीमेट सीन, डरकर 4 दिन घर में बंद रहीं राधिका आप्टे, बोलीं- 'ड्राइवर-गार्ड तक पहुंच गई थी क्लिप'


फिल्मों और सीरीज में बोल्ड और इंटीमेट सीन दिखाने को लेकर अक्सर फिल्म के निर्माताओं और इसके कलाकारों को तीखे विरोध का सामना करना पड़ता है। ऐसे कई कलाकार हैं जो बोल्ड सीन्स को लेकर दर्शकों के निशाने पर आ चुके हैं। ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के हॉट सीन्स पर भी काफी बवाल हुआ था। ऐसे ही राधिका आप्टे भी फिल्मों में अपने बोल्ड सीन्स को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर रह चुकी हैं। राधिका आप्टे की जिंदगी में इन बोल्ड सीन्स के चलते एक पल ऐसा भी आया था, जब उन्होंने खुद को अपने घर में बंद कर दिया था। ये सब तब हुआ जब एक फिल्म से उनकी अनुमति के बिना उनका एक प्राइवेट फुटेज लीक हो गया। इसका राधिका आप्टे पर काफी गहरा असर हुआ था।

जब राधिका आप्टे ने खुद को घर में कर लिया बंद

राधिका अप्टे इन दिनों ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को लेकर चर्चा में हैं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। लस्ट स्टोरीज 3 में भी राधिका का बोल्ड अवतार देखने को मिला है। इस बीच इंडिया टुडे से बातचीत में राधिका आप्टे ने अपनी जिंदगी के उस स्टेज के बारे में बात की, जब उन्होंने एक फिल्म से अपना प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद खुद को अपने घर में बंद कर लिया था और 4 दिन तक बाहर नहीं निकली थीं। उन्होंने बातचीत में कहा कि एक फिल्म में इंटीमेट सीन करना प्रोफेशनल फैसला हो सकता है, लेकिन इससे जुड़े फुटेज को बिना परमिशन के पब्लिक कर देना मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

बिना जानकारी लीक हो गया था इंटीमेट सीन

राधिका आप्टे ने बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनका एक इंटीमेट सीन लीक हो गया था। इस घटना से वह काफी असहज हो गई थीं। राधिका ने बताया कि ये वीडियो उनके वॉचमैन, ड्राइवर तक पहुंच गया था, जिसके चलते वह इस बात को लेकर काफी डर गई थीं कि कहीं लोग ओफेंड न हो जाएं। राधिका कहती हैं- ‘जब एक फिल्म में किया मेरा इंटीमेट सीन लीक हो गया तो मैंने खुद को चार दिन के लिए घर में बंद कर लिया था। समस्या ये है कि मामला बहुत जल्दी आपके घर तक पहुंच सकता है। कभी भी घर की घंटी बज सकती है और कोई आपसे नाराज होकर आपके घर के बाहर खड़ा हो सकता है। ये इतना आसान नहीं है।’

ड्राइवर बार-बार देख रहा था वीडियो

राधिका बताती हैं कि उनके वॉचमैन ने भी उनका वीडियो देख लिया था और उनकी स्टाइलिस्ट के ड्राइवर ने भी ये वीडियो देखा था। राधिका कहती हैं- ‘ये बहुत ज्यादा मुश्किल है। मुझे याद है कि मेरी स्टाइलिस्ट ने मुझे इसके बारे में बताया और कहा कि उसका ड्राइवर बार-बार वही क्लिप देख रहा है और पूछ रहा हा कि क्या आप उनके घर जा रही हैं? मेरे वॉचमैन ने भी वो देखा था, चीजें ऐसी हो गई थीं कि उससे निपटना मुश्किल होने लगा था।’

ये भी पढ़ेंः पौराणिक कथा पर बनी शॉर्ट फिल्म, एक सेकेंड के लिए भी नहीं झपकने देती पलकें, क्लाइमेक्स छुड़ा देता है पसीना

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports