बेंगलुरू के पास हादसे का शिकार हुई राज्य परिवहन की बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, 20 यात्री घायल | ACTPnews

बेंगलुरू के पास हादसे का शिकार हुई राज्य परिवहन की बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, 20 यात्री घायल


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के पास केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर बस के एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई और कई दूसरे घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह एक्सीडेंट एक्सप्रेसवे पर बिदादी इलाके में हुआ।

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर की चोटों की वजह से मौत हो गई, जबकि 14 पैसेंजर घायल हो गए और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, दूसरे सूत्रों ने घायलों की संख्या 20 बताई। हादसा बिदादी इलाके में हुआ, जो बेंगलुरु से करीब 32 किलोमीटर दूर है। हादसे का शिकार हुई बस एक सुपर डीलक्स बस थी, जो केरल के कोझिकोड से बेंगलुरू जा रही थी।

ड्राइवर को नींद आने की आशंका

शुरुआती जांच के मुताबिक, बस ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय शायद नींद आ गई होगी, जिसके बाद गाड़ी सड़क के बाईं ओर मुड़ गई और क्रैश हो गई। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार केरलम राज्य परिवहन निगम की बस बेंगलुरू के पास दुर्घटना का शिकार हो गई, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, 20 यात्रियों को चोटें आईं हैं।

ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

बिडदी के पास केरलम आरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। मैसूरु-बेंगलुरु एक्सप्रेस वे पर बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। लगभग 20 यात्री घायल हो गए, इस एक्सीडेंट की वजह से बेंगलुरू मैसूरु एक्सप्रेस वे पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर भी एक बड़ा हादसा हुआ। यहां बस पलटने से सात लोगों की मौत हो गई।

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर मार्च में भी हुआ था हादसा

इससे पहले भी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर कई हादसे हो चुके हैं। मार्च में, बेंगलुरु दक्षिण जिले के चन्नापटना के पास संकलगेरे गांव के पुट्टप्पनदोड्डी के पास बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस सड़क किनारे की रेलिंग से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा भी ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ था। बस में 36 यात्रक्षी सवार थे और वह केरल के कालीकट से बेंगलुरु जा रही थी।

यह भी पढ़ें-

बेंगलुरु के लग्ज़री होटलों में फूड सेफ्टी की खुली पोल, एक्सपायर्ड मीट और फफूंद लगी सब्ज़ियां ज़ब्त

देवप्रयाग के पास दर्दनाक हादसा, खाई में बोलेरो गिरने से 5 की मौत, एक लापता

 

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *