भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने 2 साल की कठिन साधना, खोला ‘रामायण’ की तैयारी का राज | ACTPnews

भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने 2 साल की कठिन साधना, खोला 'रामायण' की तैयारी का राज


नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्मों में से एक है। दो भागों में बनने वाली इस भव्य गाथा का पहला अध्याय दिवाली 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 के वैश्विक मंच पर फिल्म की मुख्य टीम नजर आई, जिसमें मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर, सुपरस्टार यश, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा शामिल थे। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान पूरी टीम ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से जुड़े कई अहम पहलुओं पर खुलकर बातचीत की।

भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर की दो साल की कठिन साधना

कॉमिक-कॉन में अभिनेत्री और होस्ट कारी लेन के साथ खास बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने भगवान राम के पवित्र और गंभीर किरदार में ढलने के लिए मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्तर पर कितनी गहरी तैयारी की है। रणबीर ने खुलासा किया कि इस किरदार को गहराई से समझने के लिए उन्होंने दो साल तक लगातार योग का अभ्यास किया और पौराणिक ग्रंथों का गहन अध्ययन किया। उन्होंने कई धर्मशास्त्रियों और विद्वानों से मार्गदर्शन लिया। रणबीर ने बताया, ‘मेरे गुरु सुवीर घंटों मेरे साथ ध्यान में बैठते थे, ताकि मैं भगवान राम की शिक्षाओं और विचारों के करीब पहुंच सकूं। रामायण के कई संस्करण और व्याख्याएं मौजूद हैं, जिन्हें टीवी, रेडियो, नाटकों और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। लेकिन हमने हर पहलू को बहुत बारीकी से समझा है।’

‘भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया ऐसा पैमाना’

रणबीर कपूर ने आगे कहा कि रामायण को लेकर हर किसी का दृष्टिकोण अलग होता है और यही बात हर रूपांतरण को खास बनाती है। उनका मानना है कि यह फिल्म भी महाकाव्य का एक अनूठा और नया दृष्टिकोण पेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारत में आज तक रामायण को इतने विशाल और भव्य पैमाने पर कभी नहीं बनाया गया है, और यही भव्यता इसे दुनिया भर के दर्शकों के लिए बेहद खास बनाती है।

ट्रेलर की रिलीज टली

इवेंट के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया। निर्माताओं ने घोषणा की कि रामायण का ट्रेलर अब आगे किसी नई तारीख पर दुनिया भर में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह एक गर्व का क्षण होगा, जब हमारी ‘रामायण’ को किसी बड़ी वैश्विक हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।’ निर्माताओं ने कहा कि यह कदम विश्वभर के लोगों को हमारी समृद्ध संस्कृति और धरोहर से परिचित कराने का एक नया द्वार खोलेगा।

दिग्गज कलाकारों और विश्वस्तरीय संगीत से सजी फिल्म

‘रामायण’ में एक से बढ़कर एक कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा), कुणाल कपूर (इंद्रदेव), अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और विवेक ओबेरॉय (विद्युतजिह्व) नजर आएंगे। इस ड्रीम प्रोजेक्ट का निर्माण नमित मल्होत्रा और कन्नड़ सुपरस्टार यश मिलकर कर रहे हैं, जबकि इसकी पटकथा श्रीधर राघवन ने लिखी है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कौन है नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का जटायू? रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सुनील वर्मा ने निभाया था किरदार, 5 और रोल्स में भी आए नजर

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *