भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा- आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के तरह इस्तेमाल करता है पड़ोसी देश | ACTPnews

भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा- आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के तरह इस्तेमाल करता है पड़ोसी देश


Highlights

  • भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को आतंकवाद पर फिर से घेरा।
  • पाकिस्तान को आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के रूप में इस्तेमाल करने वाला देश बताया।
  • राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने साफ कहा कि कश्मीर, भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

भारत ने सीमा पार आतंकवाद को “Tool Of State Policy” के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की और ये भी दोहराया कि कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न-अविभाज्य अंग है और रहेगा। ये टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्राकृतिक संसाधन शासन: शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नींव के विषय पर हाईलेवल ओपेन डिबेट में अमेरिका में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कीं। जानें राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान को लेकर और क्या-क्या कहा।

पाकिस्तान ने UNSC के मंच का किया दुरुपयोग

राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान की “झूठे नैरेटिव को फैलाने” के खातिर इस उच्च स्तरीय बहस का “दुरुपयोग” करने के लिए कड़ी आलोचना की। पार्वथानेनी हरीश ने अपने संबोधन में कहा कि दूसरे मुद्दों को इस मंच पर उठाने का हमारा कोई इरादा नहीं था, लेकिन पाकिस्तान को जवाब देना हमारी मजबूरी है, क्योंकि उसने आज की चर्चा का प्रयोग अपनी झूठी बातें फैलाने के लिए किया है।

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहा है और रहेगा। यह एक संवैधानिक और कानूनी सच है जिसे पाकिस्तान जानबूझकर नजरअंदाज करता है। जम्मू-कश्मीर से जुड़ा सिर्फ लंबित मुद्दा पाकिस्तान की तरफ से भारत के संप्रभु क्षेत्र पर की गई खुली आक्रामकता और अवैध कब्जा है: राजदूत पार्वथानेनी हरीश

आतंकवाद को स्टेट पॉलिसी के तरह इस्तेमाल करता है पाकिस्तान

वहीं, सिंधु जल संधि के बारे में बोलते हुए, राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने सरहद पार आतंकवाद को “राज्य नीति के एक उपकरण” के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की।

सिंधु जल संधि पर हमारा रुख स्थिर और स्पष्ट है। आपसी भरोसे और सद्भावना के आधार पर सहयोग की आशा तब तक नहीं की जा सकती जब तक बॉर्डर पार आतंकवाद को नियमित रूप से राज्य नीति के एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है: राजदूत पार्वथानेनी हरीश

उंगली उठाने से पहले अपने मसले सुलझाए पाकिस्तान

अपने संबोधन में, राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान से आग्रह किया कि वह दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी आंतरिक समस्याओं का हल करे। “भारत पर उंगली उठाने की जगह, पाकिस्तान को अपने आंतरिक मसलों को सुलझाकर खुद और अपने लोगों का कहीं ज्यादा भला करना चाहिए।” इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में करारा जवाब दिया था और कहा था कि पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद के गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- भारत ने शुरू किया UN सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के लिए अभियान, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed