भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया नया इंडियन गेम शो होस्ट करने को तैयार, मजेदार प्रोमो रिलीज | ACTPnews

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया नया इंडियन गेम शो होस्ट करने को तैयार, मजेदार प्रोमो रिलीज


भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया एक नए एंटरटेनमेंट शो ‘इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष: जहां दोस्तों को फंसाएंगे और आपको हंसाएंगे।’ के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो जारी किया, जिससे दर्शकों को शो की एक झलक मिली। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक शो के प्रीमियर की तारीख का खुलासा नहीं किया है। ‘इंडियन गेम शो’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा और सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। सोशल मीडिया पर प्रोमो बहुत पसंद किया जा रहा है, जिसमें भारती-हर्ष का पूरा परिवार भी साथ में नजर आ रहा है।

इंडियन गेम शो कहां देखें

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ‘इंडियन गेम शो’ के प्रोमो की शुरुआत कपल के व्लॉग रिकॉर्ड करने से होती है, जिसमें वे फैंस को अपनी मशहूर ‘LOL फैमिली’ की झलक दिखाते हैं। प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘आ रहा है इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष। जहां वे अपने दोस्तों को फंसाएंगे और आपको हंसाएंगे। जल्द ही सिर्फ SonyEntertainmentTelevision और Sony LIV पर।’

भारती-हर्ष के नए शो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्रिटीज ने शो के पहले प्रोमो पर रिएक्ट करते हुए अपनी एक्साइटमेंट दिखाई है। भारत की कॉमेडी क्वीन भारती अब ‘लाफ्टर शेफ्स’ के बाद एक गेम शो लेकर आ रही है। समर्थ जुरेल ने लिखा, ‘बधाई हो।’ वहीं चंदन प्रभाकर ने स्माइली इमोजी के साथ खुशी जाहिर की। एक फैन ने लिखा, ‘भारती और हर्ष के साथ @tonykakkar को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। यह शो सुपर हिट होने वाला है, अपना ख्याल रखना टोनू, मुझे पता है कि तुम हमेशा की तरह शानदार परफॉर्मेंस दोगे।’ कुछ ने लिखा, ‘शो देखने का इंतजार कर रहे हैं’

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो भारती सिंह ने हाल ही में रियलिटी-कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ को होस्ट किया था। वहीं हर्ष लिम्बाचिया ने कई लोकप्रिय टेलीविजन शो होस्ट और को-होस्ट किए हैं, जिनमें ‘खतरा खतरा खतरा’ और ‘द खतरा शो’ खास तौर पर शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की पति से लग्जरी डिमांड, 42वें जन्मदिन से पहले मांगा नौ लाख सत्तर हजार का बैग, हर्ष लिम्बाचिया का रिएक्शन वायरल

भारती सिंह पर चला जादू, आंख खोलते ही भूलीं गिनती, 1-2 काउंट करते-करते निकले आंसू, सेट पर छा गया सन्नाटा

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed