दिल्ली के गांधी नगर इलाके में यमुना नदी में चार लोगों के डूबने की आशंका है। घटना के बाद रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें अब तक एक शव बरामद किया गया है। अंधेरा होने के कारण अभियान फिलहाल रोक दिया गया है और मंगलवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा। यह घटना जीरो पुश्ता रोड पर मदीना मस्जिद के पास हुई। DFS के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक एक व्यक्ति की पहचान कर उसे अस्पताल ले जाया गया है। डूबने वाले लोगों की पहचान, उम्र और अन्य विवरण का भी अभी पता नहीं चल सका है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा के कंधमाल मेडिकल कॉलेज का नाम अब स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर होगा ओडिशा सरकार ने कंधमाल जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नाम VHP नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। सरकार ने जलेश्वरपाटा आश्रम के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री विशेष सहायता कोष से 13 करोड़ रुपए देने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के बयान में कहा गया कि स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की स्मृति को जीवित रखने और कंधमाल के आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान व बलिदान के सम्मान में फुलबनी स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। महाराष्ट्र के ठाणे में बालकनी का स्लैब गिरने से बच्ची की मौत, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में सोमवार शाम करीब 40 साल पुरानी एक रिहायशी इमारत की बालकनी का स्लैब गिरने से 13 साल की एक लड़की की मौत हो गई। हादसे में मलबे के नीचे दबे छह लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें पांच लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है। यह हादसा अमृत नगर स्थित चार मंजिला फैयाज अपार्टमेंट में हुआ। ठाणे नगर निगम (TMC) के अनुसार, दूसरी मंजिल की बालकनी का स्लैब टूटकर पहली मंजिल की बालकनी पर गिर गया थी। इससे वहां मौजूद छह लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एयरलाइन इंडिगो में किरण थडिमर्री बने नए CFO, 28 जुलाई से कार्यभार संभालेंगे देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अपने शीर्ष प्रबंधन में बदलाव किया है। कंपनी ने डिप्टी CFO किरण थडिमर्री को नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। PTI के मुताबिक, वह 28 जुलाई से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया कि मौजूदा CFO गौरव नेगी को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) का सलाहकार बनाया गया है। इसके साथ ही किरण थडिमर्री को CFO के पद पर प्रमोट किया गया है। थडिमर्री 28 जुलाई से कंपनी के नए CFO के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। दिल्ली SIR में 50% काम पूरा, 72.65 लाख से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज
दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 50 फीसदी से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं। चुनाव आयोग के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1,45,10,298 मतदाताओं में से 72,65,605 फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 50.07% है। आयोग के अनुसार, 1,44,91,450 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। यह कुल मतदाताओं का 99.87% है। 13 जिलों में डिजिटाइजेशन के मामले में आउटर नॉर्थ सबसे आगे है। वहीं, सबसे कम डिजिटाइजेशन साउथ ईस्ट जिले में 36.39% दर्ज किया गया है। इसके बाद ईस्ट (41.60%), साउथ (43.07%), ओल्ड दिल्ली (46.04%) और सेंट्रल (46.38%) हैं।
Source link
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के गांधी नगर में यमुना में चार लोग डूबे, एक का शव मिला | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-
-

कुमार सानू ने अंडरवर्ल्ड डॉन की दुबई पार्टी में किया था परफॉर्म, पल-पल सता रहा था जान का डर, बोले- ‘करना पड़ा’ | ACTPnews
-
-

‘बटवारा 1947’ के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल, मां प्रकाश कौर को समर्पित की फिल्म, बोले- ‘मेरी मां मेरी रब है’ | ACTPnews
-

CJP नेताओं की शिकायत पर सरकार ले रही संज्ञान, शांतिपूर्वक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं: सूत्र | ACTPnews









