मणिपुर के गांव में उग्रवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग महिला की मौत; पति-बेटा घायल | ACTPnews

मणिपुर के गांव में उग्रवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग महिला की मौत; पति-बेटा घायल


मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में रविवार तड़के संदिग्ध उग्रवादियों ने एक गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के पास स्थित टॉलेन कुकी गांव में हुई। यह राजमार्ग इंफाल को जिरीबाम से जोड़ता है। संदिग्ध उग्रवादियों ने गांव को निशाना बनाते हुए अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में ल्हिंगनगाई नामक महिला की उसके घर के भीतर मौत हो गई। वहीं, उसका पति और बेटा घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और घायलों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। घटना के बाद कैमाई ग्राम प्राधिकरण ने हमले की कड़ी निंदा की। प्राधिकरण ने इसे “समुदायों के बीच वैमनस्य और विभाजन पैदा करने का जानबूझकर किया गया दुर्भावनापूर्ण प्रयास” बताया।

ग्राम प्राधिकरण ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें कानून के तहत न्याय के कठघरे में लाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 4 उग्रवादी गिरफ्तार

इससे पहले, मणिपुर के दो घाटी जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सभी गिरफ्तारियां बुधवार को की गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम राइफल्स और गढ़वाल राइफल्स को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इंफाल पूर्वी जिले के माना इंगखोल इलाके से ‘नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर’ (एनआरएफएम) के 28 वर्षीय एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग इलाके से प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के 44 वर्षीय एक सदस्य को पकड़ा गया। 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दो अन्य लोगों में एक प्रतिबंधित कांगलेई याओल कन्ना लुप (केवाईकेएल) का सक्रिय सदस्य है, जिसे इंफाल पश्चिम जिले के सागोलटोंगबा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दूसरा व्यक्ति इंफाल पूर्वी जिले के अहल्लुप इलाके से पकड़ा गया, जिसके बारे में पुलिस का कहना है कि वह केसीपी (नोंगद्रेनखोंबा) से जुड़ा है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद वारदात

सांप काटने से दो मासूम भाई-बहन की हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *