मोहाली में मंगलवार को भारतमाला एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और एडवोकेट शामिल है। हादसा बजेहड़ी टोल प्लाजा के पास हुआ। यहा आगे चल रहे कैंटर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही क्रेटा कार उससे जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त कार की 110 थी। ये सभी हरियाणा के जींद से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय प्रत्युष जैन, उनकी 26 वर्षीय पत्नी हरसरिता निवासी गांव महितपुर, जिला ऊना(हिमाचल प्रदेश) और 65 वर्षीय सुरेश निवासी गांव देहल, जिला ऊना के रूप में हुई है। प्रत्युष जैन और हरसरिता की शादी इसी साल 7 मार्च को हुई थी। सुरेश एडवोकेट थे। वह प्रत्युष के पिता के दोस्त थे। हादसे की पूरी कहानी, 6 पॉइंट में पढ़िए अचानक सांप आने पर लगाए थे ब्रेक
कैंटर ड्राइवर हादसे के बाद मौके पर रूका था। उसने बताया कि कैंटर के आगे अचानक सांप आने की वजह से उसने ब्रेक लगाए थे। जिसके बाद गाड़ी आकर उसके कैंटर से टकरा गई। सुरेश ऊना कोर्ट में थे एडवोकेट
सुरेश ऊना जिला अदालत में एडवोकेट थे। वे आरएसएस से जुड़े संगठन ‘सक्षम दिव्यांग सेवा’ की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा वे क्षेत्र में संचालित एक दिव्यांग आश्रम के संचालन और गतिविधियों का नेतृत्व भी कर रहे थे।
Source link
मोहाली- 110 की रफ्तार से कैंटर में घुसी कार:नवविवाहित दंपती और एडवोकेट की मौत; हरियाणा से हिमाचल लौट रहे थे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

दिलजीत की 'सतलुज' OTT पर लौट सकती है:केंद्र ने रिव्यू कमेटी बनाई; जसवंत खालड़ा की पत्नी ने गवाह नहीं मुकरने दिए तो सजा हुई | ACTPnews
-
-
-

पंजाबी सिंगर गैरी संधू की नई एब्लम DND लीक:कहा- किसी पतंदर ने मेरी मेहनत खराब कर दी, गुस्से में खुद गाकर सुनाया अनरिलीज्ड सॉन्ग | ACTPnews
-

मोदी ने कहा- भारत-इंडोनेशिया में कुछ-कुछ होता है:DNA म्युचअल ट्रस्ट से बना; इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले- मैं मोदी का करियर कॉपी करता हूं | ACTPnews




