मोहाली के जिम में एक्सरसाइज करते हुए चंडीगढ़ के युवक की मौत हो गई। 23 साल का युवक लैग्स की एक्सरसाइज कर रहा था, इसी दौरान वह नीचे गिर पड़ा। जिस वक्त ये घटना हुई, उसकी पत्नी व दोस्त भी उसके साथ ही वर्कआउट कर रहे थे। युवक के नीचे गिरते ही जिम में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने जिम के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस दर्दनाक घटना को लेकर जिम प्रबंधन कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है। जिम पर सवाल उठ रहा है कि इस दौरान वहां कोई ट्रेनर था या नहीं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। अगर जिम मैनेजमेंट के लेवल पर लापरवाही बरती गई तो उसकी भी जांच की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरी घटना:- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह
घटना की सूचना मिलने के बाद मोहाली के मटौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 5 महीने पहले लव मैरिज की थी
मुकेश और संध्या की इसी साल जनवरी महीने में लव मैरिज हुई थी। शादी को अभी केवल 5 महीने ही हुए थे। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार सदमे में है। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश का एक भाई और चार बहन हैं। भाई बड़ा है, जबकि एक बड़ी बहन विदेश में रहती है। मुकेश भी विदेश जाने की तैयारी में था। मुकेश और संध्या की शादी के 2 PHOTOS… एक्सरसाइज के दौरान क्यों होती हैं मौतें, जानिए
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जिम शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर करानी चाहिए, खासकर यदि परिवार में हृदय रोग का इतिहास हो। वर्कआउट के दौरान शरीर की क्षमता से अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए। ज्यादा वेट नहीं उठाना चाहिए। किसी भी तरह की घबराहट, सीने में दर्द, सांस फूलना या चक्कर आने जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत एक्सरसाइज रोक देनी चाहिए। पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना और प्रशिक्षित ट्रेनर की निगरानी में एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। यदि एक्सरसाइज के दौरान असामान्य लक्षण महसूस हों तो तुरंत वर्कआउट रोककर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… कपूरथला के जिम में युवक की मौत, बाथरूम से मिला शव और सिरिंज कपूरथला के जल्लोखाना क्षेत्र स्थित एक पावर हेल्थ क्लब (जिम) के बाथरूम में एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान गांव खेड़ामाझा निवासी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है, जो महीनों से इस जिम में आता था। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
मोहाली के जिम में एक्सरसाइज करते युवक की मौत:पत्नी के साथ वर्कआउट करते वक्त तबीयत बिगड़ी; 5 महीने पहले लव मैरिज की थी | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











