Highlights
- न्यूयॉर्क के मेयर मामदानी ने नेतन्याहू के आरोपों पर जवाबी बहस से इनकार किया।
- नेतन्याहू ने मामदानी पर नफरत फैलाने और यहूदियों को बांटने का आरोप लगाया।
- मामदानी बोले, हर न्यूयॉर्क निवासी की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह उनके साथ किसी तरह की ‘आरोप-प्रत्यारोप की बहस’ में नहीं पड़ना चाहते। ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क में रहने वाले यहूदी नागरिकों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। ब्रुकलिन में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममदानी से नेतन्याहू के उन बयानों पर सवाल पूछा गया था, जिनमें इजरायली प्रधानमंत्री ने उन पर नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।
‘नेतन्याहू के साथ किसी बहस में नहीं पड़ना चाहता’
ममदानी ने कहा मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ किसी तरह की बहस में नहीं पड़ना चाहते। उन्होंने कहा,
‘मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि न्यूयॉर्क शहर में मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक यहूदी न्यूयॉर्कवासियों को सुरक्षित रखना है और हर एक न्यूयॉर्क निवासी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हम जानते हैं कि न्यूयॉर्क की कुल आबादी में यहूदी समुदाय अल्पसंख्यक है, लेकिन सभी घृणा अपराधों के पीड़ितों में उनकी संख्या सबसे ज्यादा है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।’
अपने पुराने बयान पर ममदानी ने क्या जवाब दिया?
ममदानी से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में अपने उस पुराने बयान का जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क आते हैं तो अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के आदेश के तहत उनकी गिरफ्तारी करनी चाहिए। इस पर ममदानी ने कहा,
‘मैं अपनी राय पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं। राष्ट्रपति और मेरे बीच हुई बातचीत को मैं हम दोनों के बीच ही रखना चाहता हूं।’
नेतन्याहू ने ममदानी पर लगाए थे गंभीर आरोप
इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। उन्होंने ममदानी की उस कोशिश को खारिज किया था, जिसमें उन्हें न्यूयॉर्क में आने से रोकने की बात कही गई थी। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा था,
‘ममदानी को मेरा जवाब है कि मैं न्यूयॉर्क आऊंगा और यहूदी लोगों के लिए सच्चाई की लड़ाई लड़ूंगा। मैं संयुक्त राष्ट्र के मंच से सच बोलने, इजरायल और इजरायल-अमेरिका गठबंधन के पक्ष में अपनी बात रखने के लिए आऊंगा।’
‘न्यूयॉर्क के यहूदी-अमेरिकी डरे इस समय हुए हैं’
नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि ममदानी की भाषा न्यूयॉर्क में यहूदी समुदाय के लिए खतरे का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा, ‘वह नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्हें सभी न्यूयॉर्कवासियों का मेयर होना चाहिए, चाहे वे यहूदी हों, ईसाई हों या मुस्लिम। लेकिन वह एक समूह को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह नफरत और डर फैला रहे हैं।’ नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क में रहने वाले यहूदी अमेरिकियों से बात की है और वे इस समय डरे हुए हैं।
‘हमलावर अल्लाहु अकबर चिल्ला रहा था’
नेतन्याहू ने अपने आरोपों को हाल ही में न्यूयॉर्क के एक सिनेगॉग के बाहर हुए हमले से जोड़ते हुए कहा कि राजनीतिक बयानबाजी और स्थानीय हिंसा के बीच संबंध को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा,
‘मुझे नहीं लगता कि यह संयोग है कि इजरायल और मेरे खिलाफ उनके नफरत भरे भाषण के अगले दिन एक यहूदी व्यक्ति को सिनेगॉग से निकलते समय चाकू मार दिया गया। हमलावर ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्ला रहा था।’
नेतन्याहू ने इसे न्यूयॉर्क और शांति दोनों के लिए नुकसानदायक बताया।
ICC वारंट को लेकर शुरू हुआ था विवाद
यह विवाद तब शुरू हुआ जब न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिकी संघीय सरकार से ICC के गिरफ्तारी वारंट को लागू करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि नेतन्याहू का न्यूयॉर्क में स्वागत नहीं है। हालांकि ममदानी के इस बयान पर ट्रंप ने पलटवार किया था और कहा था कि नेतन्याहू को अमेरिकी धरती पर किसी भी हाल में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: इजरायली PM नेतन्याहू को गिरफ्तारी की धमकी देकर पलटे जोहरान ममदानी, अब कहा- “हम ऐसा नहीं कर सकते”
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});













