महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना की तरह ही सपा में भी टूट होने वाली है। यह बड़ा दावा यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को किया। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा- महाराष्ट्र की तरफ ध्यान मत रखिए, अब यूपी का नंबर है। राजभर ने कहा- सपा नेता रामगोपाल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी दे दी है। धीरे से उनसे कह दिया है कि इतने लोगों के नाम हैं। इन्हें बुलाकर अपने पास ले लीजिए। हमारी जान बचाए रखिए। अगर ऐसा नहीं है, तो रामगोपाल जी खुलासा करें कि उस चिट्ठी में क्या लिखा है। उन्हें क्या तकलीफ है। राजभर बोले- अखिलेश रामगोपाल से भाजपा की मदद कराते हैं
राजभर ने कहा- खनन प्रकरण में CBI ने अखिलेश यादव का भी नाम रखा है। वह अभी बाहर हैं, उसी मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति जेल में हैं। गोमती रिवरफ्रंट मामले में कोई जेल गया क्या? पीएम मोदी ने सदन में कहा था कि कभी-कभी अखिलेश जी भी मदद कर देते हैं, तो अखिलेश मदद रामगोपाल से कराते हैं। वही चिट्ठी उन्होंने दी है। ‘दाना और गाना…कब तक चलेगा अफसाना’- अखिलेश ने चुटकी ली राजभर के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुटकी ली। कहा- ‘दाना और गाना…कब तक चलेगा अफसाना’। अखिलेश ने कहा, भाजपा इसी तरीके से काम करती है। कई दलों को तोड़ चुकी है। यूपी में भी सपा के कई विधायक और MLC राज्यसभा चुनाव में उन्होंने तोड़े थे। जो डर जाएगा और अपना दल छोड़कर चला जाएगा। अगर भाजपा से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। मुकाबला करने के लिए सपा तैयार है। यूपी में तो भाजपा के ही विधायक तैयार हैं पाला बदलने के लिए। सियासी वार-पलटवार से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
राजभर बोले- महाराष्ट्र के बाद अब यूपी का नंबर:सपा में टूट होने वाली है, रामगोपाल यादव ने शाह को चिट्ठी दे दी है | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports











