‘लॉकअप 2’ में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट, सूफी मोतीवाला-धीरज धूपर हुए आउट, हर्षद चोपड़ा-योगेश रावत ने पलटा पूरा गेम | ACTPnews

'लॉकअप 2' में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट, सूफी मोतीवाला-धीरज धूपर हुए आउट, हर्षद चोपड़ा-योगेश रावत ने पलटा पूरा गेम


‘लॉकअप 2’ में ट्विस्ट और टर्न्स का दौर जारी है। हाल ही में शो में रिबेल किड के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा ने शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की और फिर इस जजमेंट डे पर टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा शो से बाहर हो गए। को-कंटेस्टेंट्स के वोट के चलते हर्षद चोपड़ा को शो से एलिमिनेट कर दिया गया और उनके साथ एलिमिनेशन के खतरे में खड़े सूफी मोतीवाला बच गए। हर्षद के बाहर होने से शिवांगी बुरी तरह टूट गई थीं। लेकिन, अब शो के हालिया एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। शो में एक बार फिर हर्षद चोपड़ा की एंट्री हो गई है और उनके साथ-साथ योगेश रावत भी गेम में लौट आए हैं। यही नहीं, शो में जहां हर्षद और योगेश की फिर एंट्री हो गई तो वहीं धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला का शो में सफर खत्म हो गया।

लॉकअप 2 में बड़ा ट्विस्ट

शनिवार, जजमेंट डे पर कम वोट्स के चलते हर्षद चोपड़ा लॉकअप 2 से बाहर हो गए थे। लेकिन, अब शो में एक ऐसा ट्विस्ट आया, जिसके बाद हर्षद की फिर से शो में एंट्री हो गई। जेलर रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत को गेम बदलने वाला एक खास टास्क दिया, जिसमें दोनों ने अपनी दमदारी साबित करते हुए पूरा गेम बदल दिया और गेम में दोबारा एंट्री कर ली। हर्षद और योगेश की शो में वापसी से इनके फैंस भी बेहद खुश हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को लेकर पूरा समर्थन दिखा रहे हैं।

योगेश-हर्षद को मिला खास चैलेंज

शो के हालिया एपिसोड में जेलर रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स से टास्क एरिया में मिलते हैं, जहां हर्षद और योगेश को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में पेश किया जाता है और एक खास टास्क दिया जाता है। टास्क के दौरान हर्षद का सामना जहां सूफी मोतीवाला से होता है तो वहीं योगेश का सामना धीरज धूपर से होता है। टास्क में सूफी और धीरज, हर्षद और योगेश से पीछे रह जाते हैं और शो से बाहर हो गए। इस ट्विस्ट के बाद योगेश रावत और हर्षद चोपड़ा के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, कई ने कमेंट करते हुए दोनों की वापसी पर खुशी जाहिर की है।

जजमेंट डे पर पामेला का खुलासा

शो के बीते एपिसोड में पामेला सेरेना, हर्षद चोपड़ा और सूफी मोतीवाला डेंजर जोन में थे। इस दौरान पामेला सेरेना ने खुद से जुड़ा एक राज बताकर खुद को सुरक्षित कर लिया। उन्होंने बजर दबाया और स्क्रीन पर मैच फिक्सिंग शब्द दिखाई दिया, जिसके बाद पामेला ने बताया कि ये उनका राज है। वह लंदन में स्कूल के दिनों में सट्टा खेलती थीं। उनके इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया। हालांकि, इस दौरान पामेला ने ये भी बताया कि उन्हें अपने इस राज पर बिलकुल गर्व नहीं है, लेकिन ये सच है कि एक समय पर वह मैचों पर सट्टेबाजी करती थीं।

ये भी पढ़ेंः लॉकअप 2 में हुआ हिना खान-शिल्पा शिंदे का आमना-सामना, 9 साल पुरानी रंजिश का दिखा असर, क्या बराबर होगा हिसाब-किताब?

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *