विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1 खिलाड़ी | ACTPnews

विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1 खिलाड़ी


भारतीय क्रिकेट टीम का आने वाले कुछ महीने में काफी व्यस्त शेड्यूल रहने वाला है, जिसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के साथ 27 सितंबर से घर पर शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी। इस वनडे सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के लिए अब अधिक समय नहीं बचा है, जिसमें सभी की नजरें सबसे ज्यादा इस वनडे सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, जिनके पास सचिन तेंदुलकर के दो बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका रहने वाला है, जिसमें कोहली वनडे फॉर्मेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं।

कोहली 59 रन बनाते ही वनडे में पूरे करेंगे अपने 15000 रनों का आंकड़ा

विराट कोहली जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है उनके नाम वनडे फॉर्मेट में अनगिनत कीर्तिमान दर्ज हैं। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली के पास कई और कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका रहने वाला है। विराट कोहली अब तक अपने वनडे करियर में 14941 रन बना चुके हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में यदि कोहली 59 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो वनडे में 15000 या उससे अधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं कोहली इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में भी सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे।

घर पर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली का घर पर बल्ला काफी जमकर बोलते हुए देखने को मिला है, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में यदि कोहली 110 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह वनडे फॉर्मेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है जिन्होंने भारत में 164 वनडे मैचों में खेलते हुए 48.11 के औसत से 6976 रन बनाए थे। वहीं कोहली को लेकर बात की जाए तो वह अब तक घर पर 130 वनडे मैचों की 127 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 62.42 के औसत से 6867 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का आगाज, पहले ही मुकाबले में रोचक जंग, अफगानिस्तान ने मारी बाजी

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान, जोसेफिन संभालेंगी कमान

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports