सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक फैन को हाथ नीचे करने को कहा। इसके बाद फैन एक्टर के पास से चला गया। दरअसल, यह वीडियो आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन का बताया जा रहा है। इवेंट से बाहर निकलते समय शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक फैन फोटो खिंचवाने पहुंचा। तस्वीर लेते वक्त फैन ने कैमरे की ओर विक्ट्री (V) साइन बनाया। यह देखकर शत्रुघ्न सिन्हा ने तुरंत उसका हाथ नीचे करते हुए कहा, ‘हाथ नीचे।’
इसके बाद हंसते हुए बोले, ‘मेरे सामने पोज मार रहा है।’
एक्टर की इस रिएक्शन से फैन कुछ पल के लिए असहज हो गया और तुरंत पीछे हट गया। इसके बाद भी पैपराजी तस्वीरें लेते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शत्रुघ्न सिन्हा की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ‘गलत बात है सर, बच्चा आपसे मिलकर बहुत खुश था।’
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सेलेब्रिटी अपने फैंस की वजह से ही सेलेब्रिटी होते हैं।’
एक और यूजर ने फैन का पक्ष लेते हुए कहा, ‘बेचारा फैन एकदम असहज हो गया, यह ठीक नहीं लगा।’ एक्टर के पहले भी फैन को टोका था हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा किया है। इसी इवेंट के दौरान एक और शख्स को शत्रुघ्न सिन्हा ने हाथ नीचे करने को कहा। वहीं, इससे पहले एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर फैसल राइडर को भी शत्रुघ्न सिन्हा ने हाथ नीचे करने को कहा था। इसके बाद फैसल का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसको लेकर फैसल ने शत्रुघ्न सिन्हा का धन्यवाद किया था। फैसल ने कहा था, ‘हाथ नीचे करिए, हाथ नीचे। शत्रुघ्न सिन्हा जी के मुंह से निकला और मेरी किस्मत चमक गई। मैं ट्रेंडिंग में आ गया। शत्रुघ्न सिन्हा जी का मैं जिंदगी भर एहसानमंद रहूंगा। मेरे पापा आपके बहुत बड़े फैन हैं और मैं भी आपका बहुत बड़ा फैन हूं।’ उन्होंने आगे कहा था, ‘बचपन से आपकी मूवी देखता आ रहा हूं। जब डीवीडी और सीडी चलती थीं, तब से मैं आपकी मूवी देखता हूं। मैं किस लफ्जों में आपका शुक्रिया अदा करूं, यह नहीं जानता। बस अल्लाह से दुआ करता हूं कि अल्लाह आपको लंबी उम्र दे, सेहत दे और आपके परिवार को खुश रखे।’
Source link
शत्रुघ्न सिन्हा ने फोटो खिंचवाते वक्त फैन को मारा:बोले- हाथ नीचे करो, फैन असहज होकर पास से हट गया, पहले भी ऐसा किया था | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports





