शहबाज-मुनीर के लिए नई आफत! POK की जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी ने किया फौज के खिलाफ हथियार उठाने का ऐलान | ACTPnews

शहबाज-मुनीर के लिए नई आफत! POK की जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी ने किया फौज के खिलाफ हथियार उठाने का ऐलान


पाकिस्तान के हिस्सों में बगावत की आग पहले से लगी है। और इस बीच, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर के लोगों ने ऐलान किया कि अगर शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर गोलियों की भाषा में बात करना चाहते हैं तो कश्मीर के लोगों ने भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अब पाकिस्तानी फौज को बंदूकों का जवाब बंदूकों से ही मिलेगा। असल में POK में 71 दिन से प्रोटेस्ट चल रहा था, हजारों लोग सड़कों पर हैं, पाकिस्तानी फौज की फायरिंग में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन POK के लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी फौजियों की लाशें गिराने का ऐलान

प्रोटेस्ट को लीड कर रही जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी ने ऐलान किया है कि अब POK के लोग ना तो पाकिस्तान सरकार को कोई टैक्स देंगे, ना बिजली का बिल भरेंगे, सरकारी स्कूलों व दफ्तरों का भी बहिष्कार किया जाएगा और अगर आसिम मुनीर की फौज बेगुनाह लोगों पर गोली चलाएगी तो फिर जवाब में पाकिस्तानी फौजियों की लाशें भी गिरेंगी।

POK का आवाम खुद लड़ेगा अपने हक की लड़ाई

पीओके के लोगों ने कहा कि शहबाज शरीफ की सरकार फौज की मदद से आवाम पर जुल्म कर रही है। छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं की हत्या हो रही है लेकिन POK के लोगों का दर्द न पाकिस्तान की अदालतों को दिखता है और ना ही यूनाइटेड नेशन्स जैसे आर्गेनाइजेशन POK के लोगों के हक की बात करते हैं। इसलिए अब आवाम अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेगी।

POK से बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा तक बिगड़े हैं हालात

गौरतलब है कि बलूचिस्तान में पहले से बगावत हो रही है। बलूचों ने अपने इलाके को अलग मुल्क घोषित कर दिया है। खैबर पख्तूनख्वा में भी लोगों ने हथियार उठा लिए हैं। सिंध में आग लगी है। POK की आवाम ने भी पाकिस्तानी फौज को गोली का जवाब गोली से देने का ऐलान किया है। हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान कब टूट जाएगा, कितने टुकड़ों में बंट जाएगा, कोई नहीं बता सकता।

गुलामी की मानसिकता से नहीं निकल पा रहा पाकिस्तान

दूसरी तरफ, पाकिस्तान, गुलामी की मानसिकता से आजादी की 79 साल बाद भी नहीं निकल पा रहा है। आजादी के जश्न में भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ कर दी थी। शहबाज शरीफ ने कहा था कि मैं डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान में युद्धविराम करवाकर लाखों लोगों को बचाया। अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उम्मीद है कि भविष्य में ये और अधिक मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें- इमरान खान पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बढ़ी शहबाज की मुश्किल, सरकार की याचिका खारिज; अब क्या होगा?

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports