शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर-यूनिवर्सिटी के पास भगवा सम्मान यात्रा निकाली:कहा- ‘कश्मीर आजादी चाहता है’ के नारे लगाने वालों को उखाड़ फेंकेंगे | ACTPnews

शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर-यूनिवर्सिटी के पास भगवा सम्मान यात्रा निकाली:कहा- ‘कश्मीर आजादी चाहता है’ के नारे लगाने वालों को उखाड़ फेंकेंगे

कोलकाता में बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर यूनिवर्सिटी के पास 3 किलोमीटर लंबी ‘भगवा सम्मान यात्रा’ निकाली। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में ‘कश्मीर आजादी चाहता है’ जैसे नारे लगाने वाली ताकतों को उखाड़ फेंका जाएगा। यह मार्च दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क से शुरू होकर जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर 8B बस स्टैंड पर खत्म हुआ। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों और सैकड़ों BJP समर्थकों ने हिस्सा लिया। पूरी यात्रा में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए। अधिकारी भगवा कपड़े पहनकर और भगवा झंडा लेकर यात्रा में सबसे आगे रहे। एक BJP नेता ने कहा कि यह यात्रा “भगवा रंग की गरिमा बचाने” और उसे “बदनाम करने की कोशिशों” के विरोध में आयोजित की गई थी। यात्रा की तस्वीरें… यूनिवर्सिटी में बढ़ा राजनीतिक टकराव यह मार्च ऐसे समय निकाला गया है, जब जादवपुर यूनिवर्सिटी में राजनीतिक और वैचारिक टकराव बढ़ा हुआ है। पिछले कुछ दिनों में वाम समर्थित छात्र संगठनों और RSS से जुड़े ABVP के बीच झड़पें, दीवारों पर लिखे नारे और नारेबाजी का विवाद तेज हुआ है। शुभेंदु अधिकारी ने मार्च से दो हफ्ते से भी कम समय पहले यूनिवर्सिटी के बाहर हुए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण गाया था। बंगाल में दुर्गा अष्टमी पर शराब बिक्री बंद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को इस साल की दुर्गा पूजा के लिए कई नए निर्देशों की घोषणा की। इसमें महाअष्टमी पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध शामिल है। प्रशासन ने पूजा के बाद होने वाले मेले को भी रद्द कर दिया है। यह आयोजन पूर्व सीएम ममता बनर्जी के कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था। दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित होने वाले मेले केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये बंगाल की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक हैं। ये मेले लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने, सामुदायिक भावना को मजबूत करने और पारंपरिक कला व हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। —————————– ये खबर भी पढ़ें… बंगाल सरकार के विज्ञापन में मां दुर्गा के 11 हाथ:विवाद होने पर सीएम शुभेंदु ने माफी मांग, कहा- भविष्य में सतर्क रहेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सोमवार को राज्य के अखबारों में एक विज्ञापन जारी किया। अब इस विज्ञापन में छपी मां दुर्गा की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports