श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, BCCI ने किया जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान | ACTPnews

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, BCCI ने किया जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान


भारत के श्रीलंका दौरे का 15 अगस्त से आगाज होना है। इस दौरे को लेकर टीम इंडिया का पहले ही ऐलान हो गया था, लेकिन अब टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, BCCI ने आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है। यह पहली बार है जब आकिब टीम इंडिया में मौका दिया गया है। आकिब नबी स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे। बुमराह को पहले श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट के कारण वह अब टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम ने बड़ा कदम उठाते हुए आकिब नबी को मौका दिया है। BCCI ने यह जानकारी दी।

BCCI ने बयान जारी कर बताया कि जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान उनके बाएं घुटने में जो चोट लगी थी, उससे वे अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। मेन्स सिलेक्शन कमेटी ने बुमराह की जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया है। जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को पहली बार सीनियर नेशनल टीम में बुलाया गया है। नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में कुल 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 सीजन के 60 विकेट भी शामिल हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वे हाल ही में श्रीलंका का दौरा करने वाली इंडिया A टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो फर्स्ट-क्लास मैचों में 6 विकेट झटके थे।

आकिब नबी घरेलू क्रिकेट का जाना-माना नाम हैं। 29 साल के नबी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 43 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 71 पारियों में 18.63 के शानदार औसत से 162 विकेट चटकाए हैं। 24 रन देकर 7 विकेट उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आकिब गेंद के साथ-साथ बल्ले से योगदान देने की भी काबिलियत रखते हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 999 रन दर्ज हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।

यह भी पढ़ें:

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया अंडर-19 टीम का ऐलान, राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाएंगे मुकाबले

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *